SMPP IPO: एसएमपीपी लिमिटेड फंड जुटाने के लिए आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 4000 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के तहत 580 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर शिव चंद कंसल द्वारा 3420 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।
SMPP कहां करेगी फंड का इस्तेमाल
वर्तमान में कंसल के पास फर्म में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। फ्रेश इश्यू से होने वाली आय का इस्तेमाल इसकी आर्म SMPP एम्युनिशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए एम्युनिशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए किया जाएगा। एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं।
यह कंपनी डिफेंस इक्विपमेंट्स की एक इंडियन डिजाइनर और मैन्युफैक्चरर है। कंपनी के पास एम्युनिशन कंपोनेंट्स, पर्सनल प्रोटेक्शन प्रोडक्शन और लैंड, एयर और समुद्री प्लेटफार्मों के लिए प्रोटेक्शन किट्स में एक्सपर्टाइज है। कंपनी सशस्त्र बलों, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम प्रोडक्ट प्रोवाइड करती है। इसमें दहनशील कारतूस, बुलेट-रेजिस्टेंट जैकेट, कवच प्लेट, बैलिस्टिक हेलमेट और व्हीकल प्रोटेक्शन किट शामिल हैं।
30 जून 2024 तक 408,000 प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स और 120,000 एम्युनिशन कंपोनेंट्स की एनुअल कैपिसिटी के साथ, इसका मिशन हाई रिस्क वाली स्थितियों में यूजर्स की सेफ्टी सुनिश्चित करना है। जून 2024 तिमाही में कंपनी ने 145.77 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि एक साल पहले यह 52.54 करोड़ रुपये था। तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट 42.59 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 9.21 करोड़ रुपये था।