Solarium Green Energy IPO: सोलारियम ग्रीन एनर्जी ने IPO के जरिए फंड जुटाने की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को BSE से मंजूरी मिल गई है। आईपीओ से होने वाली आय से कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करना चाहती है। इसके साथ ही सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 55 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगा।
Solarium Green Energy का बिजनेस
सोलारियम ग्रीन एनर्जी इस सेक्टर में लीडर बनी हुई है। FY22 और FY24 के बीच कंपनी ने 8506 रेसिडेंशियल रूफटॉप प्रोजेक्ट, 152 सीएंडआई प्रोजेक्ट और 8 सरकारी प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। अगस्त 2024 तक सोलारियम 165.29 करोड़ रुपये के 41 चालू प्रोजेक्ट्स को मैनेज कर रही है। सितंबर 2024 तक बोली के तहत नए टेंडर कुल 252.86 करोड़ रुपये के थे।
Solarium Green Energy का फाइनेंशियल
31 मार्च 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 177.80 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, 23.78 करोड़ रुपये का EBITDA और 15.59 करोड़ रुपये का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया है। कंपनी कई तरह की सर्विस प्रोवाइड करती है, जिसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, टेस्टिंग, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग और कंप्रिहेंसिव ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) शामिल हैं।
कंपनी रेसिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और गवर्नमेंट सेक्टर्स में कई ग्राहकों को सर्विस देती है। सोलरियम ग्रीन एनर्जी रेसिडेंशियल और कमर्शियल रूफटॉप सिस्टम, ग्राउंड-माउंटेड इंस्टॉलेशन, सोलर ट्री, कारपोर्ट, सोलर-विंड हाइब्रिड प्रोजेक्ट और एनर्जी स्टोरेज सोलर सॉल्यूशन जैसी कई परियोजनाओं में एक्सपर्टाइज रखती है।