Sona comstar IPO: ब्लैकस्टोन के निवेश वाली कंपनी Sona BLW Precision Forgings (सोना कॉमस्टार) का इश्यू 14 जून को खुला है और 16 जून को बंद होगा। यह ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। एनालिस्ट ने कंपनी के इश्यू को खरीदने की सलाह दी है।
एनालिस्ट का मानना है कि कंपनी के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ की संभावना, मजबूत R&D बेस, अच्छा बैलेंस शीट, ग्लोबल क्लाइंट्स की लंबी लिस्ट के साथ दूसरी कंपनियों के मुकाबले सोना कॉमस्टार की बेहतर स्थिति रहने के कारण इसमें निवेश करने की सलाह दी गई है।
सोना कॉमस्टार इश्यू से 5,550 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसके IPO का प्राइस बैंड 285-291 रुपए है।
5,550 करोड़ के इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि Singapore VII Topco III Pte Ltd की तरफ से 5250 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल रखा जाएगा। कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान और जनरल कॉर्पोरेट पर्पज से करेगी। इस आईपीओ की लॉट साइज 51 शेयरों और उसके बाद 51 के गुणांक में होगी।
SONA COMSTAR भारत की एक लीडिंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है जो तमाम आधुनिक तकनीकी पर आधारित ऑटोमोटिव कलपुर्जों की डिजाइनिंग और उत्पादन करती है।
Sona Comstar IPO: देश की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स कंपनी का IPO लॉन्च, जान लें खास बातें