Speciality Medicines IPO Allotment: आज होगा अलॉटमेंट फाइनल, शेयर मिलें या नहीं? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Speciality Medicines IPO Allotment: BSE के आंकड़ों के मुताबिक, यह आईपीओ कुल 2.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी को 23.50 लाख शेयरों के ऑफर के मुकाबले 51.37 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। QIBs कैटेगरी में जबरदस्त डिमांड दिखी और यह 96.24 गुना भरा

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹117 से ₹124 प्रति शेयर था

Speciality Medicines IPO Allotment: अगर आपने Speciality Medicines के आईपीओ में पैसा लगाया है, तो आज आपके लिए बड़ा दिन है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 25 मार्च यानी आज फाइनल होने की उम्मीद है। ₹29.14 करोड़ के इस आईपीओ को निवेशकों से मिला-जुला रिस्पांस देखने को मिला और यह कुल 2.19 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, यह आईपीओ कुल 2.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी को 23.50 लाख शेयरों के ऑफर के मुकाबले 51.37 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। QIBs कैटेगरी में जबरदस्त डिमांड दिखी और यह 96.24 गुना भरा। गैर-संस्थागत निवेशक(NII) का हिस्सा 1.77 गुना सब्सक्राइब और रिटेल निवेशकों का हिस्सा करीब 85% ही भर पाया।


IPO से जुड़ी खास जानकारी

प्राइस बैंड: ₹117 से ₹124 प्रति शेयर।

लॉट साइज: 1,000 शेयर, रिटेल के लिए न्यूनतम 2 लॉट यानी ₹2.48 लाख का निवेश जरूरी था।

लिस्टिंग की तारीख: कंपनी के शेयर 30 मार्च को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

कंपनी के बारे में जानिए

Speciality Medicines ग्लोबल लेवल पर स्पेशलिटी फार्मा प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन का काम करती है। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था, यानी आईपीओ से जुटाए गए पूरे पैसे कंपनी को मिलेंगे। कंपनी इस पैसे से रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बनाएगी, मार्केटिंग करेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन कराएगी।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

आप अपना स्टेटस BSE और रजिस्ट्रार Skyline Financial Services की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं:

1. BSE की वेबसाइट पर:

  • सबसे पहले BSE IPO Status पोर्टल पर जाएं।
  • 'Issue Type' में Equity चुनें।
  • लिस्ट से Speciality Medicines Ltd को सिलेक्ट करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • 'Search' पर क्लिक करते ही स्टेटस आपके सामने होगा।

2. रजिस्ट्रार Skyline Financial Services की वेबसाइट पर:

  • Skyline RTA पेज पर जाएं।
  • कंपनी के नाम में Speciality Medicines चुनें।
  • अपना DPID/Client ID, PAN या एप्लिकेशन नंबर डालें।
  • 'Search' बटन दबाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।