Sri Lotus Developers IPO: श्री लोटस डेवलपर्स के ₹792 करोड़ के IPO को दूसरे दिन भी निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है। दोपहर 11:48 बजे तक, यह IPO 5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, 3.97 करोड़ शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले इस IPO को लगभग 21.44 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। रिटेल निवेशकों का रिजर्व कोटा लगभग 5 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने अपने कोटे को 6.5 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) ने 5 गुना से अधिक बुक किया कर लिया है।
मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट डेवलपर ने ₹140-150 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर शेयरों के एक फ्रेश इश्यू के माध्यम से ₹792 करोड़ जुटाने के लिए यह IPO लॉन्च किया है। यह IPO 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला रहेगा। निवेशक न्यूनतम 100 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ₹15,000 के निवेश की आवश्यकता होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 2 अगस्त को तय होने की संभावना है, और शेयरों की लिस्टिंग 6 अगस्त को NSE और BSE पर होगी।
क्या आपको निवेश करना चाहिए?
कई ब्रोकरेज हाउस ने इस IPO को लेकर पॉजिटिव राय दी है। बजाज ब्रोकिंग, एंजल वन और आनंद राठी ने निवेशकों को 'लंबे समय के लिए सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। बजाज ब्रोकिंग ने कहा कि कंपनी मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में अल्ट्रा-लक्जरी और लक्जरी घरों के निर्माण में 'नंबर वन' है और इसका वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत है, जिसमें औसत EPS ₹3.83 और औसत RoNW 41.49% रहा है।
एंजल वन ने कहा कि कंपनी का मूल्यांकन उचित है, खासकर मुंबई जैसे उच्च-प्रवेश-बाधा वाले बाजार में उसके रणनीतिक फोकस को देखते हुए।
आनंद राठी ने भी लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह देते हुए कहा कि कंपनी का मूल्यांकन अपने FY25 की कमाई के 30.6x P/E पर है।
चॉइस कैपिटल के सीईओ रतिराज टिबरेवाल ने भी इसे 'लिस्टिंग गेन' के बजाय 'लंबी अवधि के लिए' बेहतर बताया। उन्होंने कंपनी के मजबूत राजस्व वृद्धि और बेहतर मार्जिन को एक प्रमुख कारक बताया।
अब ग्रे मार्केट प्रीमियम भी जान लीजिए
श्री लोटस डेवलपर्स के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹194 प्रति शेयर के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे, जो IPO मूल्य से 29% से अधिक है। इन्वेस्टोरगेन के अनुसार, यह GMP पिछले सप्ताह के 23% था जिसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं IPO वॉच के अनुसार, अनलिस्टेड शेयर ₹196 प्रति शेयर पर 31% के GMP पर कारोबार कर रहे थे।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।