Get App

Standard Glass Lining Technology IPO: 6 जनवरी को खुलेगा ₹410 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में अभी से भाग रहा शेयर

Standard Glass Lining Technology IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीद के लिए, कर्ज चुकाने के लिए, इनऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 05, 2025 पर 3:55 PM
Standard Glass Lining Technology IPO: 6 जनवरी को खुलेगा ₹410 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में अभी से भाग रहा शेयर
Standard Glass Lining Technology IPO की लिस्टिंग NSE, BSE पर 13 जनवरी को होगी।

Standard Glass Lining Technology IPO: फार्मास्युटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाने वाली स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का पब्लिक इश्यू 6 जनवरी को खुल रहा है। इसमें 8 जनवरी तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी अपने IPO से 410.05 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। IPO से पहले 3 जनवरी को कंपनी ने एंकर बुक के जरिए 9 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 123.01 करोड़ रुपये जुटाए।

इश्यू में 210 करोड़ रुपये के 1.50 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे, साथ ही 200.05 करोड़ रुपये के 1.43 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी IPO के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 107 शेयर है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को फाइनल होगा और लिस्टिंग NSE, BSE पर 13 जनवरी को होगी।

क्या कह रहा है ग्रे मार्केट

ग्रे मार्केट में Standard Glass Lining के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 140 रुपये से 97 रुपये या 69.29% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयर की लिस्टिंग 237 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। IIFL Securities और Motilal Oswal Investment Advisors इस IPO के लिए मर्चेंट बैंकर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें