Stanley Lifestyles IPO: देश की सुपर प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टैनले लाइफस्टाइल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 96.18 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 98.49 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.02 करोड़ शेयर हैं। यह इश्यू 25 जून तक खुला रहेगा। स्टैनले लाइफस्टाइल्स का इरादा आईपीओ के जरिए ₹537.02 करोड़ जुटाने का है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 351-369 रुपये तय किया गया है।
Stanley Lifestyles IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 222.10 गुना
रिटेल इनवेस्टर्स - 18.04 गुना
(25 Jun 2024 | 05:33:00 PM)
Stanley Lifestyles IPO के बारे में
भारतीय मार्केट में इसका कोई लिस्टेड पियर्स नहीं है। अधिकतर एनालिस्ट्स ने इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 26 जून को फाइनल होगा। इसके बाद BSE और NSE पर 28 जून को एंट्री होगी।
इस आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार केफिन टेक है। इसके अलावा 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 91,33,454 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत स्टैनले इसके 11.8 लाख शेयर बेचेगी। इसके अलावा निवेशक Oman India Joint Investment Fund II भी 55,45,000 शेयर बेचेगी।
Stanley Lifestyles कहां करेगी फंड का इस्तेमाल
ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो 90.1 करोड़ रुपये का 'स्टैनले लेवल नेक्स्ट', 'स्टैनले बुटिक' और 'सोफाज एंड मोर बाय स्टैनले' के नए स्टोर्स खोलने; 10 करोड़ रुपये का पुराने स्टोर्स के रिनोवेशन; 40 करोड़ रुपये का एंकर स्टोर्स खोलने; 6.6 करोड़ रुपये का कंपनी और सब्सिडियरी के लिए नई मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीदारी में इस्तेमाल होगा। बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।