Star Health IPO: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली Star Health का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुला। कंपनी 7,249 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसका प्राइस बैंड 870-900 रुपए है। कंपनी का इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 10 रुपए घट गए। पिछले हफ्ते Star Health का ग्रे मार्केट प्रीमियम 90 रुपए था जो आज घटकर 80 रुपए पर आ गया है।
ब्रोकरेज फर्म Piper Serica के अभय अग्रवाल ने कहा कि Star Health बीमा सेगमेंट में स्टैंडअलोन हाई ग्रोथ में लीडर है। कंपनी लॉन्ग टर्म में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है लेकिन शॉर्ट टर्म में इसके जोखिम लॉन्ग टर्म के फायदे पर भारी पड़ सकता है। इसके बावजूद IPO की प्राइसिंग वाजिब लेवल के पार है और सभी जोखिमों की अनदेखी कर रहा है। खासतौर पर कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर का बिजनेस पर क्या असर होगा, इसकी अनदेखी कर दी है। रीइंश्योरेंस रेट्स में तेजी आएगी। अभय अग्रवाल ने कहा कि हम निवेशकों को लिस्टिंग का इंतजार करने की सलाह देंगे। लिस्टिंग के बाद निवेशक सही लेवल मिलने पर पैसा लगाया जा सकता है।
स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस के आईपीओ के लिए बोली 30 नवंबर से शुरू होगी, जो 2 दिसंबर तक चलेगी।
Star Health IPO Price Band
स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस के आईपीओ के लिए 870 से 900 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 7249 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी का कैपिटल बेस बढ़ाने में करेगी।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ के लिए लॉट में बोली लगाई जा सकती है। एक लॉट में कंपनी के 16 शेयर होंगे। इस तरह निवेशक को एक लॉट के लिए करीब 14,400 रुपये निवेश करने पड़ेंगे।
Star Health IPO Listing Date
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के शेयर 10 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे।
Star Health की शुरुआत 2006 में हुई थी। यह देश की सबसे बड़ी प्राइवेट बीमा कंपनियों में से एक है। फिस्कल ईयर 2021 में इसका मार्केट शेयर 15.8% रहा। कंपनी का फोकस रिटेल हेल्थ मार्केट सेगमेंट पर है। यह रिटेल हेल्थ, ग्रुप हेल्थ, पर्सनल एक्सिडेंट और ओवरसीज ट्रैवल सेगमेंट में बीमा बेचती है। प्रस्तावित IPO के बाद Star Health लिस्टेड मार्केट की चौथी सबसे बड़ी बीमा कंपनी बन जाएगी। इससे HDFC Life Insurance, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस है।