Tega Industries IPO: सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले बढ़ा GMP, जानें क्या हैं इसके संकेत

कंपनी के शेयरों के 13 दिसंबर, 2021 को प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE पर लिस्टेड होने की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 29, 2021 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement

Tega Industries का तीन दिन का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 1 से 3 दिसंबर के दौरान पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। IPO का प्राइस बैंड 443 से 453 रुपए प्रति शेयर पर सेट किया गया है और प्राइस बैंड के अपर एंड पर, इश्यू से 619 करोड़ रुपए जुटाने की उम्मीद है।

मार्केट ऑब्जरवर्स के अनुसार, टेगा इंडस्ट्रीज के शेयर प्रीमियम (GMP) आज ग्रे मार्केट में बढ़कर 310 रुपए हो गए हैं। कंपनी के शेयरों के 13 दिसंबर, 2021 को प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE पर लिस्टेड होने की उम्मीद है।

माइनिंग इंडस्ट्री के लिए प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी टेगा इंडस्ट्रीज IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है, यानी इसके जरिए कंपनी के प्रमोटर अपने 1,36,69,478 इक्विटी शेयर बेचकर 619.23 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।


ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर मदन मोहन मोहनका 33.14 लाख इक्विटी शेयर और मनीष मोहनका 6.63 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे। इसके अलावा, अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म टीए एसोसिएट्स की एक सहयोगी वैगनर, बिक्री के लिए OFS के जरिए 96.92 लाख इक्विटी शेयरों को बेचेगी। एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Star Health IPO: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का इश्यू कल खुलेगा, जानिए GMP से क्या संकेत मिल रहे हैं?

कोलकाता की तेगा इंडस्ट्रीज अपने बड़े प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के जरिए मिनरल बेनिफिशिएशन, माइनिंग और बल्क सॉलिड हैंडलिंग इंडस्ट्री में वैश्विक ग्राहकों को सॉल्यूशन देती है। वित्त वर्ष 2021 के लिए इसका नेट प्रोफिट पिछले साल 136 करोड़ रुपए के मुकाबले 65 करोड़ रुपए रहा। जबकि इस अवधि के लिए टोटल इनकम एक साल पहले 695 करोड़ के मुकाबले बढ़कर 856 करोड़ रुपए हो गई।

फर्म की 6 मैन्यूफेक्चरिंग साइट हैं, जिनमें तीन भारत में गुजरात के दहेज में और पश्चिम बंगाल में समाली और कल्याणी में हैं, जबकि चिली, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख माइनिंग सेंटर में तीन साइटें, 74255 वर्ग मीटर के कुल बिल्ट अप एरिया के साथ हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।