Studds Accessories IPO: हेलमेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी Studds Accessories का IPO बोली के पहले ही दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। इस इश्यू को दोपहर 2:40 बजे तक 1.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी द्वारा पेश किए गए 54.5 लाख शेयरों के मुकाबले 56.31 लाख शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। बता दें कि IPO खुलने से पहले ही, कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹136.6 करोड़ जुटा लिए थे।
पहले दिन का सब्सक्रिप्शन और एंकर निवेशक
बोली के पहले दिन ही निवेशकों की इस आईपीओ में मजबूत दिलचस्पी दिखाई हैं:
प्राइस बैंड: ₹557 से ₹585 प्रति शेयर
अंतिम बोली की तारीख: 3 नवंबर
शेयर अलॉटमेंट: 4 नवंबर को
लिस्टिंग की तारीख: 7 नवंबर को
क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए?
ब्रोकरेज फर्म SBI सिक्योरिटीज ने इस इश्यू को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। Studds Accessories दोपहिया हेलमेट सेगमेंट में बाजार की अग्रणी कंपनी है। वॉल्यूम के मामले में वित्तीय वर्ष 2024 में इसकी घरेलू बाजार हिस्सेदारी 27.3% और वैल्यू के मामले में 25.5% थी। SBI सिक्योरिटीज के अनुसार, कंपनी के राजस्व (Revenue), EBITDA और कर पश्चात लाभ (PAT) में वित्तीय वर्ष 2023 से 2025 तक क्रमशः 8%, 32% और 45% की चक्रवृद्धि वार्षिक दर (CAGR) से वृद्धि हुई है।
ग्रे मार्केट एक्टिविटीज (GMP) पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म के अनुसार, Studds Accessories के शेयर अनलिस्टेड बाजार में करीब 9% प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। Investorgain के मुताबिक इस आईपीओ का GMP फिलहाल ₹54 है। ₹585 के अपर प्राइस बैंड पर यह लगभग 9.23% के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है, जो निवेशकों के बीच पॉजिटिव रुझान को दिखा रहा है।