Sula Vineyards IPO: देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards) इश्यू से फंड जुटाने की तैयारी में है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपना पेपर जमा कर दिया है। अगर Sula Vineyards शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली ऐसी पहली कंपनी होगी जो वाइन की मैन्युफैक्चरिंग करती है। जबकि एल्कोहल और स्पिरिट सेगमेंट में IPO लाने की तैयारी करने वाली यह दूसरी कंपनी होगी। ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलॉइ़ड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने पिछले महीने ही IPO के लिए सेबी के पास पेपर जमा किया था।
