Get App

Sula Vineyards ने IPO खुलने से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए ₹288 करोड़, जानें डिटेल

Sula Vineyards IPO: वाइन बनाने और बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी सुला वाइनयार्ड्स ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से पहले शुक्रवार 9 दिसंबर को एंकर निवेशकों से 288.10 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने कुल 22 निवेशकों को 357 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर 80.70 लाख शेयर आवंटित किए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 11:01 PM
Sula Vineyards ने IPO खुलने से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए ₹288 करोड़, जानें डिटेल
Sula Vineyards का IPO अगले हफ्ते 12-14 दिसंबर के बीच खुलेगा

Sula Vineyards IPO: वाइन बनाने और बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी सुला वाइनयार्ड्स ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से पहले शुक्रवार 9 दिसंबर को एंकर निवेशकों से 288.10 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि IPO के ऊपरी प्राइस बैंड पर एंकर निवेशकों को करीब 80.70 लाख शेयर आवंटित किए गए हैं। Sula Vineyards ने अपने IPO का प्राइस बैंड 340 से 357 रुपये प्रति शेयर रखा है। कंपनी का आईपीओ 12 दिसंबर को बोली के लिए खुलेगा और 14 दिसंबर को बंद होगा।

Sula Vineyards ने बताया कि कुल 22 एंकर निवेशकों ने कंपनी के शेयर खरीदे। इनमें अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, गोल्डमैन सैक्स, न्यूयॉर्क स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम, अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट पीएलसी, सेगंटी इंडिया मॉरीशस, मॉर्गन स्टेनली, बीएनपी परिबास आर्बिट्रेज और सिटीग्रुप वैश्विक बाजार मॉरीशस जैसे कई इंटरनेशनल निवेशक शामिल हैं।

इसके अलावा आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, HDFC म्यूचुअल फंड, SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, HDFC लाइफ इंश्योरेंस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस जैसे घरेलू निवेशकों ने भी कंपनी में शेयर खरीदे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें