Sunita Tools के IPO को शानदार रिस्पॉन्स, पहले दिन ही पूरी तरह भरा इश्यू

Sunita Tools IPO : यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है जिसके लिए 145 रुपये का ऑफर प्राइस तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 29 सितंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी का इरादा 22.04 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके शेयर बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 8:03 PM
Sunita Tools IPO : सुनीता टूल्स के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Sunita Tools IPO : सुनीता टूल्स के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन अब तक 1.71 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे 24.70 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 14.42 लाख शेयर हैं। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है जिसके लिए 145 रुपये का ऑफर प्राइस तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 29 सितंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी का इरादा 22.04 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके शेयर बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई है। उनके लिए रिजर्व हिस्सा 2.47 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 96 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में भी सुनीता टूल्स के शेयरों की अच्छी डिमांड है। आज इसके शेयर 55 रुपये के प्रीमियम में ट्रेड कर रहे हैं।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

निवेशक इसमें लॉट में आवेदन कर सकते हैं और एक लॉट में 1,000 शेयर शामिल हैं। इसका मतलब है कि 145 रुपये के ऑफर प्राइस के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,45,000 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 5 अक्टूबर को होने की संभावना है। वहीं, शेड्यूल के मुताबिक शेयरों की लिस्टिंग 10 अक्टूबर को हो सकती है।

कंपनी के बारे में

सुनीता टूल्स लिमिटेड साल 1988 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी ऑटोमोटिव, फार्मास्युटिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर गुड्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए मोल्ड बेस और मशीनिंग पार्ट्स बनाती है। कंपनी कस्टमाइज्ड मोल्ड बेस, प्रिसिजन फिनिश सीएनसी मशीनिंग, प्लास्टिक मोल्ड बेस, पॉकेट मशीनिंग, इंजेक्शन मोल्ड बेस, प्रिसिजन कंपोनेंट मशीनिंग, कैप्स और क्लोजर के लिए मोल्ड बेस, ब्लो मोल्ड बेस, स्टैंडर्ड मोल्ड बेस, कंप्रेशन मोल्ड बेस, डाई कास्टिंग मोल्ड बेस, इंसर्ट मोल्ड बेस, ओवर मोल्ड बेस और प्रोटोटाइप मोल्ड बेस बनाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।