Supriya Lifescience IPO: कैसे चेक करें शेयर अलॉटमेंट, जानिए क्या है GMP और कब होगी लिस्टिंग

Supriya Lifescience का इश्यू 16 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर को बंद हुआ। कंपनी का इश्यू खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया थ

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement
Supriya Lifescience का इश्यू 16 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर को बंद हुआ था

Supriya Lifescience IPO: सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड का इश्यू आखिरी दिन तक 71.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 265-274 रुपए है। Supriya Lifescience के शेयरों का आवंटन गुरुवार 23 दिसंबर को होने वाला है। जिन लोगों को यह शेयर मिलेगा उनके डिमैट अकाउंट में 27 दिसंबर तक शेयर नजर आने लगेगा। अगर आपको शेयर नहीं मिलेंगे तो आपके खाते में पैसा 27 दिसंबर तक वापस आ जाएगा।

अगर आपने भी कंपनी के शेयरों में निवेश किया है तो BSE की साइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। कंपनी की रजिस्ट्रार कंपनी Link Intime है। आप रजिस्ट्रार की कंपनी पर भी जाकर शेयरों का अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। लेकिन ये स्टेटस आप अलॉटमेंट के बाद ही चेक कर सकते हैं।

BSE की साइट पर ऐसे चेक करें आवंटन


सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

MapmyIndia के शेयरों की दमदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 53% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

रजिस्ट्रार कंपनी के जरिए ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर क्लिक करें।

इसके बाद IPO का नाम सेलेक्ट करें।

अपना PAN डालकर सर्च करेंगे और स्टेटस आपके सामने होगा।

कितने का इश्यू लाई थी कंपनी?

Supriya Lifescience ने 700 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें 200 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 500 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) था। कंपनी ने इश्यू से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 315 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था।

क्या चल रहा है GMP?

बाजार के जानकारों के मुताबिक, Supriya Lifescience के इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 112 रुपए चल रहा है। कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस से 47% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 28 दिसंबर को होने वाली है। Supriya Lifescience का इश्यू 71.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स ने अपने रिजर्व हिस्से में 56 गुना बोली लगाई थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के कोटे में 161 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के पोर्शन में 31.8 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था।

Supriya Lifescience एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) बनाने वाली देश की बड़ी कंपनियों में से एक है। 31 अक्टूबर 2021 तक कंपनी के पास 38 API प्रोडक्ट थे।

Supriya Lifescience का इश्यू 16 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर को बंद हुआ। कंपनी का इश्यू खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी की कामकाज की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।