Supriya Lifescience IPO: एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स निर्माता सुप्रिया लाइफसाइंस के 28 दिसंबर को लगभग 50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में शुरुआत करने की उम्मीद है। साल 2021 में शेयर बाजार में ये 64वीं लिस्टिंग होगी। विशेषज्ञों ने इस जबरदस्त लिस्टिंग के पीछे आकर्षक वैल्यूएशन, निर्यात से अधिकतम आय के साथ मजबूत वित्तीय ट्रैक रिकॉर्ड, फार्मा स्पेस में बढ़ती विकास क्षमता और अच्छे रिटर्न रेश्यू का हवाला दिया।
सुप्रिया लाइफसाइंस की इनिशियल पब्लिक ऑफिरंग को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, क्योंकि दिसंबर 16 से 20 के दौरान इश्यू को 71.51 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के रिजर्व कोटे को 161.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, इसके बाद रिटेल निवेशकों का पोर्शन 56.01 गुना भर गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने भी पब्लिक इश्यू में गहरी दिलचस्पी दिखाई, क्योंकि उनके लिए रिजर्व पोर्शन 31.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के जरिए 700 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसमें 200 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सतीश वामन वाघ की तरफ से 500 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
पाइपर सेरिका के फाउंडर और फंड मैनेजर अभय अग्रवाल ने कहा, "हम सुप्रिया लाइफसाइंस के लिए एक मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद करते हैं क्योंकि यह एक सही कीमत वाला ऑफर था। हम 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा के लिस्टिंग प्रीमियम की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही, यह अभी भी एक स्मॉल कैप कंपनी है।"
BP वेल्थ के रिसर्च हेड स्वप्निल शाह को भी उम्मीद है कि सुप्रिया लाइफ 45-50 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टेड होगा।
शाह ने कहा, "इस क्षेत्र में प्रमोटर की तकनीकी विशेषज्ञता ने कंपनी को अपने प्रोडक्शन पोर्टफोलियो में विविधता लाने और घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत पैर जमाने में सक्षम बनाया है।"
उन्होंने कहा, "अगर इश्यू 50 फीसदी लिस्टिंग गेन पर खुलता है, तो इसकी वैल्यूएशन 24 गुना P/E (वित्त वर्ष 21 की कमाई के आधार पर) होगी, जो हमें लगता है कि अभी भी आकर्षक है।"
IPO वॉच और IPO सेंट्रल के अनुसार, सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर 414 से 424 रुपए प्रति शेयर पर उपलब्ध थे, जो ग्रे मार्केट में 274 रुपए प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 51 से 55 प्रतिशत या 140 से 150 रुपये का भारी प्रीमियम था।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में 69 प्रतिशत बढ़कर 123.83 करोड़ रुपए के मुनाफे के साथ आय में जबरदस्त बढ़ोतरी की। इसी अवधि में रेवेन्यू लगभग 24 प्रतिशत बढ़कर 385.36 करोड़ रुपए हो गया। इसने सितंबर 2021 को समाप्त छह महीने की अवधि के लिए 224.8 करोड़ रुपए के रेवेन्यू पर 65.95 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया।
राइट रिसर्च की फाउंडर सोनम श्रीवास्तव ने कहा, "सुप्रिया लाइफ ने ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर लगभग 50 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दिया है। ये फार्मा सेक्टर में एक आकर्षक स्टॉक है।"
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सालों में इसका रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी अच्छी तरह से बढ़ रही है, जिसके कारण IPO मार्केट में इसे इतना अच्छा रिस्पांस मिला है। भारतीय फार्मा सेक्टर ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।"