Get App

Supriya Lifescience IPO: आज खुला इश्यू, निवेश से पहले जानिए क्या है इस कंपनी की खासियत और जोखिम

Supriya Lifescience IPO: कंपनी का इश्यू 20 दिसंबर को बंद होगा, कंपनी इस आईपीओ से 700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 7:27 AM
Supriya Lifescience IPO: आज खुला इश्यू, निवेश से पहले जानिए क्या है इस कंपनी की खासियत और जोखिम
Supriya Lifescience का इश्यू 16 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर को बंद होगा

Supriya Lifescience IPO: फार्मा सेक्टर की कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंसेज लिमिटेड (Supriya Lifescience Limited) का IPO आज यानी 17 दिसंबर को खुला है। यह एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडेंट्स (API) बनाने वाली और उसकी आपूर्ति करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। API का इस्तेमाल दवाओं को बनाने में किया जाता है।

Supriya Lifescience का IPO 16 दिसंबर को खुलेगा और इसे 20 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। आईपीओ के लिए 265–274 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये होगी।

कंपनी इस आईपीओ से 700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। यानी आईपीओ से मिली यह रकम कंपनी के पास जाएगी। जबकि 500 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसके तहत कंपनी के प्रमोटर सतीश वमन वाघ अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

जानिए क्या है इस कंपनी की खासियत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें