Suraj Estate IPO: मुंबई की इस रियल एस्टेट कंपनी का 18 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, जानें डिटेल्स

Suraj Estate Developers IPO: मुंबई मुख्यालय वाली सूरज एस्टेट डेवलपर्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 18 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी अपने IPO से 400 करोड़ रुपये जुटाएगी। डोम्स इंडस्ट्रीज के बाद यह इस महीने मेनबोर्ड के जरिए आने वाला दूसरा IPO है। यह आईपीओ तीन दिन खुला रहेगा और 20 दिसंबर को बंद हो जाएगा।

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 11:08 PM
Suraj Estate Developers IPO: 400 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह नए शेयरों का है

Suraj Estate Developers IPO: मुंबई मुख्यालय वाली सूरज एस्टेट डेवलपर्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 18 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी अपने IPO से 400 करोड़ रुपये जुटाएगी। डोम्स इंडस्ट्रीज के बाद यह इस महीने मेनबोर्ड के जरिए आने वाला दूसरा IPO है। यह आईपीओ तीन दिन खुला रहेगा और 20 दिसंबर को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए यह IPO 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खोला जाएगा। कंपनी ने बताया कि आईपीओ में 400 करोड़ रुपये का पूरा फ्रेश इश्यू है और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल शामिल नहीं है। यानी आईपीओ से मिलने वाला सारा रकम कंपनी के खाते में जाएगा।

रियल एस्टेट डेवलपर ने बताया कि वह IPO से मिली रकम में से 285 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लोन चुकाने और 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुंबई में जमीन के अधिग्रहण में करेगी। वहीं बाकी रकम को दूसरे सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए अलग रखा जाएगा।

कंपनी ने भूमि अधिग्रहण के लिए रखी गई पूरी राशि को FY24-FY25 के दौरान इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। सितंबर 2023 तक के आंकड़ो के मुताबिक, कंपनी पर कुल 568.83 करोड़ रुपये बकाया है।


यह भी पढ़ेंPaytm Stocks: एक झटके में 18% गिरा पेटीएम का शेयर, लिस्टिंग के बाद से ₹1 लाख करोड़ घटी वैल्यू

सूरज एस्टेट ने कहा, "हम 2, 3 और 4 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट की मांग को पूरा करने के लिए बांद्रा (वेस्ट) क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण के मौकों का मूल्यांकन कर रहे हैं।" कंपनी ने आगे कहा, "साउथ मुंबई के दादर (वेस्ट) और माहिम (वेस्ट बाजार में, हम 1 और 2 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट की मांग को पूरा करने के लिए जमीन अधिग्रहण के मौकों का मूल्यांकन कर रहे हैं।"

सूरज एस्टेट का मालिकाना हक राजन मीनाथाकोनिल थॉमस और परिवार के पास है। कंपनी का वित्त वर्ष 2023 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 32.06 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.1 प्रतिशत बढ़कर 305.7 करोड़ रुपये रहा था। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 102.41 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 14.53 करोड़ रुपये रहा।

आईटीआई कैपिटल और आनंद राठी एडवाइजर्स इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।