Suraksha Diagnostic IPO: कंपनी के इश्यू से जुड़ी 10 अहम बातों को जानना जरूरी

सुरक्षा डायग्नोस्टिक के IPO का प्राइस बैंड 420-441 रुपये प्रति शेयर है। इसके एक ऐप्लिकेशन में कम से कम लॉट साइज 34 शेयरों का है। लिहाजा, रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 14,994 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। बड़े नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए निवेश का कम से कम लॉट साइज 67 लॉट (2,278 शेयर) या 1,004,598 करोड़ रुपये है, जबकि स्मॉल नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए यह सीमा 14 लॉट (476 शेयरक) या 2,09,916 रुपये है।

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 11:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Suraksha Diagnostic IPO: सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO 29 नवंबर 2024 को खुलेगा।

Suraksha Diagnostic IPO: सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO 29 नवंबर 2024 को खुलेगा। हम आपको इस पब्लिक इश्यू से जुड़े अहम 10 बातों की जानकारी यहां दे रहे हैं, जो बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं।

1. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO: अहम तारीख

सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 29 नवंबर 2024 को खुलेगा, जबकि 3 दिसंबर 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी के IPO का आवंटन 4 दिसंबर को फाइनल होने की उम्मीद है।

2. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO: साइज


इसका IPO 846.25 करोड़ रुपये का है इसके तहत कुल 1.92 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी।

3. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO: सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

सुरक्षा डायग्नोस्टिक के IPO का प्राइस बैंड 420-441 रुपये प्रति शेयर है। इसके एक ऐप्लिकेशन में कम से कम लॉट साइज 34 शेयरों का है। लिहाजा, रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 14,994 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। बड़े नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए निवेश का कम से कम लॉट साइज 67 लॉट (2,278 शेयर) या 1,004,598 करोड़ रुपये है, जबकि स्मॉल नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए यह सीमा 14 लॉट (476 शेयरक) या 2,09,916 रुपये है।

4. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO:लिस्टिंग

सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO मेनबोर्ड IPO है और इसके शेयर 6 दिसंबर 2024 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट होंगे।

5. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO: इस इश्यू का मकसद

यह इश्यू ऑफर फॉर सेल है और इसके तहत शेयरों की बिक्री की जाएगी और कंपनी को इस इश्यू से कोई रकम नहीं मिलेगी।

6. सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के बारे में

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड की स्थापना 2005 में हुई थी और यह मेडिकल कंसल्टिंग, रेडियोलॉजिकल टेस्टिंग और पैथोलॉजी सर्विसेज मुहैया कराती है। 30 जून 2024 के मुताबिक, इसके पास 215 क्लाइंट टचप्वाइंट्स हैं, जिनमें 499 डायग्नोस्टिक सेंटर्स और 166 सैंपल कलेक्शन सेंटर हैं, जो पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय में मौजूद हैं।

7. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO: फाइनेंशियल

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 14.75 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और वित्त वर्ष 2024 के दौरान नेट प्रॉफिट में 281.32% पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई।

8. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO: प्रमोटर्स

डॉ. सोमनाथ चटर्जी, रितु मित्तल और सतीश कुमार वर्मा कंपनी के प्रमोटर हैं।

9. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO: प्रमुख जोखिम

फिस्कल ईयर 2024 में सुरक्षा डायग्नोस्टिक का 90 पर्सेंट रेवेन्यू पश्चिम बंगाल से आया और इस इलाके में कंपनी के बिजनेस से जुड़ा किसी भी तरह के नुकसान का प्रतिकूल असर कंपनी के ऑपरेशन और उसकी वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा।

10. सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO: लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार

सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट् शामिल हैं। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।