स्पेशलाइज्ड पाइप बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक पाइप्स लिमिटेड (Swastik Pipes Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) गुरुवार 29 सितंबर को खुलेगा और सोमवार 3 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए 97 से 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
स्पेशलाइज्ड पाइप बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक पाइप्स लिमिटेड (Swastik Pipes Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) गुरुवार 29 सितंबर को खुलेगा और सोमवार 3 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए 97 से 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
कंपनी की योजना IPO के जरिए 62.51 लाख शेयर जारी करने की है। Swastik Pipe ने एक बयान में कहा, "इश्यू साइज 62.51 लाख शेयरों का होगा और प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। शेयरों को बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए जारी किया जाएगा।"
स्वास्तिक पाइप्स सन 1973 से माइल्ड स्टील और कार्बन स्टील इलेक्ट्रिक-रेसिस्टेंस-वेल्डेड ब्लैक और गैल्वेनाइज्ड पाइप और ट्यूब को बनाने और उसका एक्सपोर्ट करने के कारोबार में है। इसके पास हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 2 प्लांट हैं। संदीप बंसल, अनुपमा बंसल, शाश्वत बंसल और गीता देवी अग्रवाल इसके प्रमोटर हैं।
स्वास्तिक पाइप्स ने बीत कुछ सालों में अपने बिजनेस में विविधता लाई है और अब यह सौर मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर्स, ट्रांसमिशन टावरों, स्टील ट्यूबलर पोल और रेलवे के लिए स्पेशल स्ट्रक्चर, फॉर्मवर्क और क्रैश बैरियर आदि को भी बनाती है।
वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 20.41 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 1.48 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 608.7 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 522.17 करोड़ रुपये था।
IPO का करीब 40 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 20 फीसदी हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) के लिए और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।