Get App

Swastik Pipes को IPO लाने के लिए NSE इमर्ज से मिली मंजूरी, 62.5 लाख शेयर जारी करेगी कंपनी, जानिए डिटेल

IPO का करीब 40% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 20% हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) के लिए और 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 8:56 PM
Swastik Pipes को IPO लाने के लिए NSE इमर्ज से मिली मंजूरी, 62.5 लाख शेयर जारी करेगी कंपनी, जानिए डिटेल
Swastik Pipes की योजना IPO के जरिए 62.51 लाख शेयर जारी करने की है

स्पेशलाइज्ड पाइप बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक पाइप्स लिमिटेड (Swastik Pipes Ltd) ने मंगलवार को बताया कि उसे अपनी इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने हाल ही IPO लाने के लिए NSE इमर्ज के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे।

कंपनी की योजना IPO के जरिए 62.51 लाख शेयर जारी करने की है। स्वास्तिक पाइप्स ने एक बयान में कहा, "इश्यू साइज 62.51 लाख शेयरों का होगा और प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। शेयरों का बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए जारी किया जाएगा।"

IPO का करीब 40 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 20 फीसदी हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) के लिए और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें