Swastika Castal IPO: स्वास्तिका कैसल लिमिटेड का IPO आज, यानी 21 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। अपने आईपीओ के माध्यम से कंपनी का लक्ष्य ₹14.07 करोड़ जुटाना है। इसका प्राइस बैंड ₹65 प्रति शेयर तय किया गया है। सोमवार को बोली के पहले दिन ही दोपहर 11:54 बजे तक, इस इश्यू को 0.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि आज शाम तक ही ये पूरा सब्सक्राइब हो जाएगा। इसमें रिटेल निवेशकों ने 0.88 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 0.44 गुना बोली लगाई है।
अब जानिए स्वास्तिका कैसल के बारे में
स्वास्तिका कैसल लिमिटेड की स्थापना 1996 में हुई थी। कंपनी सैंड, ग्रेविटी और सेंट्रीफ्यूगल प्रोसेस का उपयोग करके हाई क्वालिटी के एल्यूमीनियम कास्टिंग का बनाती है। कंपनी ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष और 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के बीच अपने राजस्व में शानदार वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान राजस्व में 30% की वृद्धि हुई और कर के बाद लाभ (PAT) में 305% की बढ़ोतरी हुई।
होरिजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड स्वास्तिका कैसल IPO का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि एक्यूरेट सिक्योरिटीज एंड रजिस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। स्वास्तिका कैस्टल IPO के लिए मार्केट मेकर होरिजन फाइनेंशियल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड है।
क्या है लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम
आईपीओ मार्केट के पर्यवेक्षकों के अनुसार, स्वास्तिका कैसल लिमिटेड के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल ग्रे मार्केट में अपने IPO प्राइस ₹65 पर ही कारोबार कर रहे है। इसका मतलब है कि इसका अभी कोई ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) नहीं है, जो नेगेटिव या सपाट लिस्टिंग का संकेत दे रहा है।