Swiggy ने अपने IPO के लिए नियुक्त किए मर्चेंट बैंकर, 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी- सूत्र

सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि स्विगी जून तक अपने आईपीओ की अर्जी सेबी में दाखिल कर सकती है और 2022 के अंत में या फिर 2023 के शुरुआती में यह आईपीओ लॉन्च हो सकता है.

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 4:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zomato ने जुलाई 2021 में भारतीय बाजार में शानदार लिस्टिंग के साथ शुरुआत की थी लेकिन हाल के दिनों में स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली है.

फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने अपने मेगा आईपीओ की लॉन्चिंग की तैयारी शुरु कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया है कि करीब 1 अरब डॉलर के इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 2 इन्वेस्टमेंट बैंकरों की नियुक्ति कर ली है। Swiggy अपने शेयरों की लिस्टिंग के साथ Zomato,नायका जैसे कंपनियों की सूची में शामिल होने की तैयारी में है।

बता दें कि Zomato ने जुलाई 2021 में भारतीय बाजार में शानदार लिस्टिंग के साथ शुरुआत की थी लेकिन हाल के दिनों में स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली है। Zomato ही नहीं पूरी दुनिया में नई पीढ़ी के टेक आधारित स्टॉक्स की भारी पिटाई हुई है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक स्विगी ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए ICICI Securities और JP Morgan को नियुक्त किया है। आगे मर्चेट बैकर के तौर पर और बैंकों की नियुक्ति हो सकती है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि वैल्यूएशन के आधार पर यह एक बड़ा आईपीओ हो सकता है और इस आईपीओ के जरिए बाजार से 1 अरब डॉलर जुटाने की योजना है।


एक और सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि स्विगी जून तक अपने आईपीओ की अर्जी सेबी में दाखिल कर सकती है और 2022 के अंत में या फिर 2023 के शुरुआती में यह आईपीओ लॉन्च हो सकता है । आईपीओ की लॉन्चिंग बाजार स्थितियों पर निर्भर करेगी।

मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र का कहना है कि स्विगी का लागत ढांचा नए कारोबार पर फोकस और घरेलू कारोबार में मजबूती इस आईपीओ के लिए मजबूत पक्ष हैं। सूत्रों का कहना है कि यह आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का मिश्रण होगा। फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसा का इस्तेमाल कंपनी ग्रोथ कैपिटल के तौर पर करेगी। वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के निवेशक अपने हिस्सेदारी की आंशिक बिक्री करेंगे।

बाजार रिकॉर्ड हाई से 16% टूटा लेकिन ये 15 स्टॉक 30-66% फिसले, जानिए क्या है अब इनमें निवेश का मौका

मनीकंट्रोल ने इस खबर के पृष्टि के लिए स्विगी से संपर्क किया है लेकिन इस खबर के लिखे जाने तक उसे कंपनी की तरफ से कोई जबाव नहीं मिला है जबकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं जेपी मॉर्गेन ने अभी तक मनीकंट्रोल के सवाल का कोई जबाव नहीं दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।