Swiggy IPO: फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपने IPO वैल्यूएशन टारगेट को फिर से घटाकर 11.3 अरब डॉलर कर दिया है। यह 15 अरब डॉलर के शुरुआती लक्ष्य से 25% कम है। बाजार में उतार-चढ़ाव और हुंडई इंडिया के शेयरों की निराशाजनक शुरुआत से सेंटिमेंट प्रभावित हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से यह बात कही गई है।
