इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technology) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) की लिस्टिंग आज 26 अगस्त को 250 से 300 रुपये के बीच हो सकती है। मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया कि शेयर बाजार के अच्छे सेंटीमेंट, आईपीओ को मिले अच्छे सब्सक्रिप्शन, कंपनी के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को देखते हुए इश्यू की लिस्टिंग अच्छे रहने की उम्मीद की जा सकती है।
सिरमा SGS का आईपीओ 12 अगस्त को खुला था और इसका ऊपरी प्राइस बैंड 220 रुपये प्रति तय किया गया था। कंपनी का IPO को कुल 32.61 गुना अधिक बोली मिली थी और लगभग हर तरह के निवेशकों ने इसमें अच्छी दिलचस्पी दिखाई थी।
सिरमा SGS के IPO के लिए सबसे आक्रामक बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) ने लगाई और उन्होंने अपने हिस्से के शेयरों को 87.56 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्ट (NII) ने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का 17.5 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे में 5.53 गुना अधिक बोली लगाई।
Hem Securities की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन ने मनीकंट्रोल को बताया, "सिरमा SGS डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक सर्विसेज मुहैया कराने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है। इसका वित्तीय प्रदर्शन का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में हम इश्यू के शेयरों को 15-20 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहे हैं।"
इसके अलावा कंपनी ने विभिन्न देशों में मार्की ग्राहकों के साथ संबंध स्थापित किए हैं और अति आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और ग्लोबल सप्लायर नेटवर्क का सपोर्ट हासिल है, जिसका फोकस वर्टिकल इंटीग्रेशन पर है।
सिरमा SGS टेक्नोलॉजी एक टेक्नोलॉजी-आधारित इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेवाओं (EMS) में लगी हुई है, जो इंडस्ट्रियल अप्लायंस, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, कंज्यूमर उत्पादों और आईटी इंडस्ट्री सहित विभिन्न इंडस्ट्री के निर्माण में स्पेशलाइजेशन रखती है, और फिलहाल उत्तर भारत और दक्षिण भारत में 11 रणनीतिक रूप से स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के जरिए काम कर रही है।
सिरमा SGS ने अपने आईपीओ से कुल 840 करोड़ जुटाए हैं। इसमें से 766 करोड़ रुपये कंपनी ने नए शेयर जारी कर जुटाए हैं, जिसका 90 फीसदी हिस्सा कंपनी के विस्तार, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य में खर्च किया जाएगा। एक्सपर्ट का कहना है कि इससे भी लिस्टिंग की उम्मीदों को मजबूती मिली है।
Mehta Equities के सीनियर VP रिसर्च, प्रशांत ताप्सी ने बताया, "निवेशकों की तरफ से उम्मीद से अधिक रिस्पॉन्स और शेयर बाजार में मजबूत सेंटीमेंट को देखते हुए इस इश्यू के 25-30 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद की जा सकती है। सिरमा के अधिक-मार्जिन वाले प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भविष्य में कंपनी के लिए बेहतर संभावनाएं बनाते हैं।"
वैल्यूएशन के मोर्चे पर Prashanth का कहना है कि अपर प्राइस बैंड (220 रुपये) पर कंपनी का मार्केट कैप 3,877 करोड़ रुपये का होगा और वित्त वर्ष 2021 की कंपनी के नतीजों को देखते हुए यह कीमत इसकी दूसरी समकक्ष कंपनियों के मुकाबले वाजिब लगती है।
Choice Broking के रिसर्च एनालिस्ट, राजनाथ यादव का भी मानना है कि सिरमा SGS टेक्नोलॉजी के IPO की सम्मानजनक लिस्टिंग देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।