Syrma SGS Technology IPO: 12 अगस्त को खुलेगा इश्यू, जानिए क्या है GMP और कितना बड़ा है इश्यू

Syrma SGS Technology के IPO में 766 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। इसके अलावा 33.69 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल्स (OFS) में बेचे जाएंगे

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 7:29 AM
Story continues below Advertisement
Syrma SGS Technology एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस कारोबार में है

Syrma SGS Technology IPO: शेयर बाजार में पिछले तीन महीनों की कमजोरी के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज फर्म Syrma SGS Technology ने इश्यू लाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी 12 अगस्त को 840 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर ला रही है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 209-220 रुपए तय किया गया है।

कब खुलेगा इश्यू?

Syrma SGS Technology का इश्यू 12 अगस्त को खुलकर 18 अगस्त को बंद होगा। 15 अगस्त को छुट्टी होने की वजह से बाजार बंद रहेगा। पिछले ढाई महीनों में यह पहला IPO होगा। एंकर बुक के लिए यह इश्यू 11 अगस्त को खुलेगा।


क्या है इश्यू साइज?

Syrma SGS Technology के IPO में 766 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। इसके अलावा 33.69 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल्स (OFS) में बेचे जाएंगे। का ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी कुल 840 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है।

कंपनी की प्रमोटर वीणा कुमारी टंडन (Veena Kumari Tandon) अपने 33.69 लाख शेयर बेचेंगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अगस्त को होने वाली है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

Syrma SGS Technology फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कामकाजी जरूरतों को पूरा करने, मैन्युफैक्चरिंग और R&D को बढ़ाने में करेगी। इसके अलावा दूसरी कारोबारी जरूरतों और लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल रीक्वायरमेंट के लिए फंड का इस्तेमाल होगा।

क्या है कंपनी का कारोबार?

Syrma SGS Technology एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस कारोबार में है। इसके अलावा कंपनी ऑटोमोटिव , हेल्थकेयर, कंज्यूमर प्रोडक्ट जैसे सेक्टरों को भी अपनी इंजीनियरिंग और डिजाइन सेवाएं देती है।

Biba Fashion IPO: सेबी ने बीबा फैशन के IPO पर फिलहाल मंजूरी टाली, जानिए डिटेल

कंपनी के 200 से ज्यादा कस्टमर है जिसमें से 16 कस्टमर ऐसे है जो कंपनी के साथ पिछले 10 सालों से ज्यादा की अवधि से जुड़े हुए है।

इसके कस्टमर TVS Motor Company, A O Smith India Water Products, Robert Bosch Engineering, and Business Solution, Eureka Forbes, CyanConnode, Atomberg Technologies, Hindustan Unilever और Total Power Europe BV जैसे नाम शामिल है ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।