Syrma SGS Technology IPO: पहले दिन निवेशकों ने नहीं दिखाई ज्यादा दिलचस्पी, क्या आज लौटेगी रौनक?

Syrma SGS Technology IPO: पहले दिन के अंत में कंपनी का इश्यू सिर्फ 0.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी सिर्फ 0.69 गुना थी

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 7:32 AM
Story continues below Advertisement
Syrma SGS Technology फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कामकाजी जरूरतों को पूरा करने, मैन्युफैक्चरिंग और R&D को बढ़ाने में करेगी

Syrma SGS Technology IPO Subscription Status: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी Syrma SGS Technology का इश्यू 12 अगस्त को खुला और 18 अगस्त को बंद होगा। आज इसके सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है। पहले दिन के सब्सक्रिप्शन में निवेशकों ने कुछ खास दिलचस्पी नहीं जताई थी। पहले दिन के अंत में कंपनी का इश्यू सिर्फ 0.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी सिर्फ 0.69 गुना थी।

Syrma SGS Technology के इश्यू का प्राइस बैंड 209-220 रुपए है। कंपनी के इश्यू का एक लॉट 68 शेयरों का है। रिटेल निवेशक कम से कम 14,960 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1,94,480 रुपए निवेश करेंगे।

क्या चल रहा है GMP?


Syrma SGS Technology का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 16 रुपए चल रहा है। इस हिसाब से कंपनी का इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 236रुपए पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, स्टॉक मार्केट एनालिस्ट्स ने GMP के आधार पर निवेश के फैसले को लेकर आईपीओ के निवेशकों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि GMP एक गैर आधिकारिक डाटा है।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट

Syrma SGS Technology के शेयरों का अलॉटमेंट 23 अगस्त को होने वाला है। जिन लोगों को शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 25 अगस्त तक शेयर नजर आने लगेंगे। जबकि शेयरों की लिस्टिंग 26 अगस्त को हो सकती है।

क्या इश्यू में निवेश करना ठीक है?

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के वीपी और हेड (रिसर्च) रवि सिंह ने कहा, सिरमा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज में काम करती है और इस सेगमेंट का आउटलुक पॉजिटिव है। कंपनी ऊंचे मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर जोर दे रही है। IPO की वैल्यूएशन के लिहाज से अच्छी कीमत है और इनवेस्टर्स मीडियम से लॉग्न टर्म के लिहाज से इसमें निवेश कर सकते हैं।

क्या है कंपनी का कारोबार?

Syrma SGS Technology एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस कारोबार में है। इसके अलावा कंपनी ऑटोमोटिव , हेल्थकेयर, कंज्यूमर प्रोडक्ट जैसे सेक्टरों को भी अपनी इंजीनियरिंग और डिजाइन सेवाएं देती है। उसके हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में 11 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। उसकी तमिलनाडु, हरियाणा और जर्मनी में आरएंडडी फैसिलिटीज भी है ।

डैम कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

कैसे रहे हैं कंपनी के नतीजे

Syrma ने मजबूत रेवेन्यू और कामकाजी प्रदर्शन से मार्च- 2022 में खत्म वित्त वर्ष के दौरान 16.6% की सालाना ग्रोथ के साथ 76.46 करोड़ रुपये का प्रोफोर्मा प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं प्रोफोर्मा रेवेन्यू 43 फीसदी बढ़कर 1,266.6 करोड़ रुपये हो गया।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

Syrma SGS Technology फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कामकाजी जरूरतों को पूरा करने, मैन्युफैक्चरिंग और R&D को बढ़ाने में करेगी। इसके अलावा दूसरी कारोबारी जरूरतों और लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।