Get App

Syrma SGS Technology IPO: दूसरे दिन भी पूरा नहीं भर पाया इश्यू, जानिए अब तक कितना हुआ सब्सक्रिप्शन

Syrma SGS Technology IPO: कंपनी के 2.85 करोड़ शेयरों के बदले अभी 2.62 करोड़ बोली लगी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2022 पर 11:37 PM
Syrma SGS Technology IPO: दूसरे दिन भी पूरा नहीं भर पाया इश्यू, जानिए अब तक कितना हुआ सब्सक्रिप्शन
Syrma SGS Technology के इश्यू का प्राइस बैंड 209-220 रुपए है

Syrma SGS Technology IPO: टेक कंपनी का इश्यू दूसरे दिन के अंत तक भी पूरा नहीं भर पाया है। दूसरे दिन के अंत तक Syrma SGS Technology का इश्यू सिर्फ 92% भर पाया है। कंपनी के 2.85 करोड़ शेयरों के बदले अभी 2.62 करोड़ बोली लगी है। रिटेल सेगमेंट में Syrma SGS Technology का इश्यू 1.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 74% भरा है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अभी तक सिर्फ 1904 शेयरों के लिए बोली लगाई है जबकि उनके लिए 85.52 लाख शेयर रिजर्व हैं। इस टेक कंपनी के इश्यू का आधा हिस्सा QIB के लिए रिजर्व है।

Syrma SGS Technology के इश्यू का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 35% रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले 11 अगस्त को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 252 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Syrma SGS Technology के इश्यू का प्राइस बैंड 209-220 रुपए है। कंपनी के इश्यू का एक लॉट 68 शेयरों का है। रिटेल निवेशक कम से कम 14,960 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1,94,480 रुपए निवेश करेंगे।

क्या चल रहा है GMP?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें