TAC Infosec IPO: रिस्क मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी टीएसी इनफोसेक लिमिटेड का IPO 27 मार्च को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 100-106 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस IPO में 10 रुपये फेस वैल्यू के 28.3 लाख नए शेयर जारी होंगे। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू से 29.99 करोड़ रुपये जुटाना है। IPO में पैसा लगाने के लिए 2 अप्रैल तक का वक्त होगा। एंकर निवेशक 26 मार्च को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। TAC Infosec IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 5 अप्रैल को हो सकती है।
IPO में बोली लगाने के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयरों का है। इश्यू के लिए Beeline Capital Advisors Pvt Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर और Skyline Financial Services Private Ltd रजिस्ट्रार है। मार्केट मेकर Spread X Securities है।
TAC Infosec IPO में कितना हिस्सा रिजर्व
TAC Infosec के प्रमोटर त्रिशनीत अरोड़ा और चरनजीत सिंह हैं। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78 प्रतिशत है, जो IPO के बाद घटकर 56.94 प्रतिशत रह जाएगी। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है।
वित्तीय तौर पर TAC Infosec कितनी मजबूत
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 93.7% बढ़कर 10.14 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 735.05% बढ़कर 5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में TAC Infosec का रेवेन्यू 5.31 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा करीब 2 करोड़ रुपये रहा। TAC Infosec Limited की शुरुआत साल 2016 में हुई थी।
इसके क्लाइंट्स में बैंक, वित्तीय संस्थान, सरकारी रेगुलेटर्स व विभाग, बड़े एंटरप्राइजेज शामिल हैं। जैसे कि HDFC, Bandhan Bank, BSE, National Payments Corporation of India, DSP Investment Managers Private Limited, Motilal Oswal Financial Services Limited और NSDL e-Governance।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।