Get App

Tamilnad Mercantile Bank IPO: 100 साल पुराने बैंक का इश्यू आज खुला, जानिए क्या निवेश करना ठीक है

Tamilnad Mercantile Bank IPO: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के IPO का प्राइस बैंड 500-525 रुपए है। बैंक इश्यू से करीब 832 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 10:31 AM
Tamilnad Mercantile Bank IPO: 100 साल पुराने बैंक का इश्यू आज खुला, जानिए क्या निवेश करना ठीक है
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का इश्यू 5 सितंबर को खुला और 7 सितंबर को बंद होगा

Tamilnad Mercantile Bank IPO: देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में शामिल तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) का इश्यू आज यानी 5 सितंबर को खुल गया है। कंपनी का इश्यू 7 सितंबर को बंद होने वाला है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के IPO का प्राइस बैंड 500-525 रुपए है। बैंक इश्यू से करीब 832 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इश्यू से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल बैंक की कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए टियर-1 पूंजी को बढ़ाने में किया जाएगा। इश्यू का लॉट साइज 28 शेयरों का तय किया गया है।

पिछले तीन हफ्ते में आने वाला यह तीसरा आईपीओ है। इससे पहले आए दो आईपीओ- सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technology) और ड्रीमफोक्स सर्विसेज (DreamFolks Services) को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला था और ये क्रमश: 32.6 गुना और 56.7 गुना सब्सक्राइब हुए थे।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

एजकॉन ग्लोबल (Ajcon Global) ने एक नोट में कहा, "अपर प्राइस बैंड पर, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक IPO का वैल्यू इसके पोस्ट-आईपीओ बुक वैल्यू का 1.35 गुना है, जो कि इसके मजबूत फंडामेंटल को देखते हुए अच्छा है।" एजकॉन ग्लोबल ने बैंक की मजबूत विरासत, एक लॉयल कस्टमर बेस, बैंक के सर्विस फ्रेंमवर्क में सुधार पर फोकस करने, तमिलनाडु में मजबूत उपस्थिति और लगातार बढ़ते डिपॉजिट बेस को देखते इस IPO को सब्सक्राइब करने की सिफारिश की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें