Tamilnad Mercantile Bank का सोमवार को खुलेगा IPO, पैसा लगाने से पहले जान लीजिए ये 10 जरूरी बातें

Tamilnad Mercantile Bank IPO: देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) सोमवार 5 सितंबर को खुलेगा और 7 सितंबर को बंद होगा

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 8:11 PM
Story continues below Advertisement
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने अपने शेयरों के लिए 500-525 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है

Tamilnad Mercantile Bank IPO: देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) सोमवार 5 सितंबर को खुलने जा रहा है। बैंक इस आईपीओ से करीब 832 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। करीब तीन महीनों के अंतराल के बाद आईपीओ में मार्केट में पिछले तीन हफ्ते में आने वाला यह तीसरा आईपीओ है। इससे पहले आए दो आईपीओ- सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technology) और ड्रीमफोक्स सर्विसेज (DreamFolks Services) को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला था और ये क्रमश: 32.6 गुना और 56.7 गुना सब्सक्राइब हुए थे।

कब तक खुला रहेगा आईपीओ?

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ सोमवार 5 सितंबर को खुलेगा और 7 सितंबर को बंद होगा।

प्राइस बैंड


तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने अपने शेयरों के लिए 500-525 रुपये के प्राइस बैंड तय किया है और वह इस इश्यू से करीब 832 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। जुटाई गए पैसों का इस्तेमाल भविष्य में कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए टियर-1 पूंजी को बढ़ाने में किया जाएगा।

लॉट साइज

इस आईपीओ के लिए 28 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है यानी कि खुदरा निवेशकों को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कम से कम 14700 रुपये का निवेश करना होगा।

यह भी पढ़ें- ITC ने 5 सालों बाद दोबारा हासिल किया ₹4 लाख करोड़ का मार्केट कैप, 6 महीने में 50% बढ़ी शेयरों की कीमत

IPO के वैल्यूएशन पर क्या है एक्सपर्ट की राय?

एजकॉन ग्लोबल (Ajcon Global) ने एक नोट में कहा, "अपर प्राइस बैंड पर, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक IPO का वैल्यू इसके पोस्ट-आईपीओ बुक वैल्यू का 1.35 गुना है, जो कि इसके मजबूत फंडामेंटल को देखते हुए अच्छा है।"

क्या करें निवेशक?

एजकॉन ग्लोबल ने बैंक की मजबूत विरासत, एक लॉयल कस्टमर बेस, बैंक के सर्विस फ्रेंमवर्क में सुधार पर फोकस करने, तमिलनाडु में मजबूत उपस्थिति और लगातार बढ़ते डिपॉजिट बेस को देखते इस IPO को सब्सक्राइब करने की सिफारिश की है।

बैंक की वित्तीय सेहत

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका ग्रॉस एनपीए वित्त वर्ष 2022 में सालाना आधार पर 3.44 फीसदी से सुधरकर 1.69 फीसदी और नेट एनपीए 1.98 फीसदी से 0.95 फीसदी पर आ गया। चालू खाते और बचत खाते में डिपॉजिट का अनुपात CASO Ratio भी सुधरकर सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 में 28.52 फीसदी से 30.5 फीसदी हो गया। प्रॉफिट की बात करें तो इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 36 फीसदी उछलकर 821.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और ब्याज से होने वाली नेट इनकम 18 फीसदी की उछाल के साथ 1815.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Tamilnad Mercantile Bank IPO: GMP Today

बाजार जानकारों के मुताबिक तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयरों का शुक्रवार ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शुक्रवार को 31 से 35 रुपये था।

यह भी पढ़ें- Adani Transmission बनी देश की 10वीं सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी, LIC और ITC सहित कई पुराने कॉरपोरेट दिग्गजों को पछाड़ा

बैंक के बारे में

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक करीब 100 साल पुराना बैंक है और इसकी स्थापना 1921 में हुई थी। यह बैंक माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs), किसानों और खुदरा ग्राहकों को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराता है। 31 मार्च 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इसके 509 ब्रांच और 50.8 ग्राहक हैं. तमिलनाड मे 369 ब्रांच के अलावा यह बैंक देश के 15 अन्य राज्यों व 4 केंद्र शासित प्रदेशों में भी मौजूद है।

शेयरों का अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को होगा और इसकी बीएसई व एनएसई पर लिस्टिंग 15 सितंबर को हो सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।