Get App

Tamilnad Mercantile Bank IPO: दूसरे दिन 1.53 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए क्या आपको भी करना चाहिए निवेश

Tamilnad Mercantile Bank अपने IPO से कुल करीब 832 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है, जिसमें 363.5 करोड़ वह पहले ही एंकर निवेशकों से जुटा चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 6:52 PM
Tamilnad Mercantile Bank IPO: दूसरे दिन 1.53 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए क्या आपको भी करना चाहिए निवेश
Tamilnad Mercantile Bank का IPO कल यानी बुधवार 7 अगस्त को बंद होगा

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बोली खुलने के दूसरे दिन मंगलवार 6 सितंबर को भी निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रया मिली। दूसरे दिन बोली खत्म होने तक इश्यू 1.53 गुना अधिक सब्सक्राइब हो चुका था। बैंक ने IPO के तहत कुल 87.12 लाख शेयर बिक्री के लिए रखे हैं, जिसके बदले में अभी तक उसे 1.33 लाख शेयरों की बोली मिल चुकी है।

बोली लगाने के मामले में रिटेल निवेशक सबसे आगे हैं और वे अपने हिस्से के शेयरों को अब तक 3.61 गुना अधिक सब्सक्राइब कर चुके हैं। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का अभी तक 1.27 फीसदी सब्सक्राइब किया है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के कोट में अभी तक बैंक को 98 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है।

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ कल यानी बुधवार 7 अगस्त को बंद होगा। ऐसे में निवेशकों के लिए कल इस इश्यू के लिए बोली लगाने का आखिरी मौका होगा।

एंकर इश्यू के बाद घटा IPO का साइज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें