Get App

जल्द आएगा साल का सबसे बड़ा IPO! टाटा कैपिटल ने पूरा किया इन्वेस्टर रोडशो, $18 अरब के वैल्यूएशन पर नजर

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल ने ग्लोबल इन्वेस्टर रोडशो पूरे कर लिए हैं। टाटा ग्रुप की यह कंपनी इसी महीने आईपीओ ला सकती है। कंपनी का वैल्यूएशन करीब 18 अरब डॉलर आंका जा रहा है, जिससे यह साल 2025 का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बनेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 02, 2025 पर 7:18 PM
जल्द आएगा साल का सबसे बड़ा IPO! टाटा कैपिटल ने पूरा किया इन्वेस्टर रोडशो, $18 अरब के वैल्यूएशन पर नजर
टाटा कैपिटल इसी महीने यानी सितंबर में आईपीओ लाकर शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है।

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की टाटा कैपिटल आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी है। कंपनी ने निवेशकों के लिए आयोजित रोडशो का सिलसिला पूरा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, इस एक्सरसाइज में घरेलू और विदेशी दोनों इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है।

18 अरब डॉलर वैल्यूएशन की उम्मीद

टाटा कैपिटल इसी महीने यानी सितंबर में आईपीओ लाकर शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। रोडशो से मिले निवेशकों के फीडबैक और पीयर वैल्यूएशन बेंचमार्क के आधार पर कंपनी का मार्केट कैप लगभग 18 अरब डॉलर आंका जा रहा है। यह 2025 का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू माना जा रहा है।

ग्लोबल फाइनेंशियल हब में प्रेजेंटेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें