Credit Cards

Tata Capital का मेगा आईपीओ अक्टूबर के पहले हफ्ते में आएगा, 1.46 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन चाहती है कंपनी

टाटा कैपिटल जैसी बड़ी एनबीएफसी के लिए 30 सितंबर तक स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना जरूरी था। लेकिन, टाटा कैपिटल ने इस बारे में आरबीआई से थोड़ा और समय मांग लिया है। एलआईसी इस आईपीओ पर बड़ा दांव लगा सकती है

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement
टाटा कैपिटल एक एनबीएफसी है, जो रिटेल और एसएमई कस्टमर्स पर फोकस करती है।

टाटा समूह की कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ अक्टूबर की शुरुआत में आने की उम्मीद है। यह ग्रुप टाटा कैपिटल के लिए 16.5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन चाहता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले कई लोगों ने इस बारे में बताया। यह साल 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एक सूत्र ने बताया कि कंपनी 16.5 अरब डॉलर यानी 1,46,000 करोड़ रुपये की लिस्टिंग वैल्यूएशन का अंदाजा लगा रही है।

6 अक्टूबर को रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुलेगा आईपीओ

आरबीआई के नियमों के मुताबिक, Tata Capital जैसी बड़ी एनबीएफसी के लिए 30 सितंबर तक स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना जरूरी था। लेकिन, टाटा कैपिटल ने इस बारे में आरबीआई से थोड़ा और समय मांग लिया है। मामले की जानकारी रखने वाले दूसरे व्यक्ति ने बताया कि अभी एंकर इनवेस्टर्स के लिए इश्यू के 3 अक्टूबर को ओपन होने का प्लान है। पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू 6 अक्टूबर को खुलेगा और 8 अक्टूबर को क्लोज होगा।


LIC इस आईपीओ पर लगा सकती है बड़ा दांव

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि एलआईसी इस आईपीओ पर बड़ा दांव लगा सकती है। इस बारे में टाटा संस और एलआईसी को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। टाटा कैपिटल में टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके अलावा आईएफसी, टीएमएफ होल्डिंग्स, टाटा इनवेस्टमेंट, टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स, टाटा पावर और अन्य कंपनियों की टाटा कैपिटल में हिस्सेदारी है। यह जानकारी कंपनी के ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स पर आधारित है।

कंपनी ने कॉन्फिडेंशियल रूट से फाइल किया था ड्राफ्ट पेपर

मनीकंट्रोल ने सबसे पहले 5 अप्रैल को बताया था कि टाटा कैपिटल ने 15,000 करोड़ से ज्यादा अमाउंट के आईपीओ के लिए सेबी के पास कॉन्फिडेंशियल रूट से अप्लिकेशन फाइल किया है। 21 मार्च को मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि टाटा कैपिटल ने 10 इनवेस्टमेंट बैंकों को एडवाइजर्स बनाया है। इनमें Kotak Mahindra Capital, Citi, Axis Capital, JP Morgan, HSBC Securities, ICICI Securities, IIFL Capital, BNP Paribas, SBI Capital और HDFC Bank शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Anand Rathi IPO: पहले दिन 20% से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, GMP में भी उछाल, प्राइस बैंड सहित जानिए कंपनी की पूरी डिटेल

देश भर में टाटा कैपिटल्स के 1,496 ब्रांच

टाटा कैपिटल एक एनबीएफसी है, जो रिटेल और एसएमई कस्टमर्स पर फोकस करती है। इसकी कुल लोन बुक में इन दोनों तरह के कस्टमर्स की 88.5 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी का डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क पूरे देश में है। इसके 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,496 ब्रांच हैं। कंपनी ने ड्राफ्ट डॉक्युमेंट में कहा है, "क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा कैपिटल इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी एनबीएफसी है। 31 मार्च, 2025 को इसका ग्रॉस लोन 2,36,550 करोड़ रुपये था।"

MoneyControl News

MoneyControl News

Tags: #IPO

First Published: Sep 23, 2025 7:56 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।