Credit Cards

Tata Capital अपने IPO में चाह रही 11 अरब डॉलर तक की वैल्यूएशन, ला सकती है 2 अरब डॉलर तक का इश्यू

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल के बोर्ड ने पिछले सप्ताह 23 करोड़ शेयरों की लिस्टिंग को मंजूरी दी थी। IPO में कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से ऑफर फॉर सेल भी रहेगा। भारत का IPO बाजार, शेयर मार्केट में हाल की गिरावट को धता बता रहा है

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 11:25 PM
Story continues below Advertisement
Tata Capital एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है।

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज यूनिट टाटा कैपिटल के IPO में 11 अरब डॉलर तक की वैल्यूएशन चाह रहा है। यह बात ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से कही गई है। यह IPO इस साल देश का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। टाटा कैपिटल लिमिटेड अपने IPO से 2 अरब डॉलर तक जुटा सकती है। लोगों ने कहा कि विचार-विमर्श जारी है और डिटेल्स बदल सकती हैं।

टाटा कैपिटल के बोर्ड ने पिछले सप्ताह 23 करोड़ शेयरों की लिस्टिंग को मंजूरी दी थी। IPO में कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से ऑफर फॉर सेल भी रहेगा। इसके अलावा कंपनी ने 15.04 अरब रुपये के राइट्स इश्यू की भी घोषणा की है। टाटा कैपिटल एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, पूरे भारत में टाटा कैपिटल की 900 से अधिक शाखाएं हैं।

टाटा की कंपनियों की टाटा कैपिटल में हिस्सेदारी


टाटा कैपिटल में टाटा इनवेस्टमेंट, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा केमिकल्स, टाटा मोटर्स और टाटा पावर की कुल मिलाकर 2.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सबसे अधिक 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के पास है। टाटा केमिकल्स, टाटा मोटर्स और टाटा पावर की 0.1%-0.1% हिस्सेदारी है। मार्च 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पास टाटा कैपिटल के 6.1 लाख शेयर थे।

एक और रियल एस्टेट कंपनी ला रही है IPO, रहेंगे ₹392 करोड़ के नए शेयर, SEBI के पास ड्राफ्ट किया जमा

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भी लिस्ट होने की तैयारी में 

भारत का IPO बाजार, शेयर मार्केट में हाल की गिरावट को धता बता रहा है। इस साल एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भी भारत में लिस्ट होने की तैयारी में है। इसका IPO 1.5 अरब डॉलर का रह सकता है। प्रूडेंशियल पीएलसी ने अपनी भारतीय इकाई के संभावित 1 अरब डॉलर के IPO के लिए बैंकों को काम पर रखा है।

पिछले साल, हुंडई मोटर इंडिया देश में 27,870.16 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा IPO लेकर आई थी। यह 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी अक्टूबर 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।