Tata Tech IPO 3rd Day: आखिरी दिन 69 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में फटाक से ऊपर भागे शेयर

Tata Tech IPO 3rd Day Subscription: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी टाटा टेक के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। आखिरी दिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर रॉकेट बन गए और फटाक से ऊपर चढ़ गए। हर कैटेगरी के निवेशकों से इसे धांसू रिस्पांस मिल रहा है। चेक करें कि ग्रे मार्केट में आज इश्यू सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन क्या स्थिति है?

अपडेटेड Nov 25, 2023 पर 8:22 AM
Tata Tech IPO 3rd Day Subscription: टाटा टेक का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। फिर भी निवेशकों ने इसे लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाया।

Tata Tech IPO 3rd Day Subscription: टाटा टेक के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका रहा। दो दिन में यह 15 गुना भरा था और अब आज तीसरे यानी आखिरी दिन निवेशकों ने और तेजी से इसमें पैसे लगाया। यह इश्यू 69 गुना से अधिक भर चुका है। इसकी पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरहोल्डर्स ने भी अपने लिए आरक्षित हिस्से के लिए ताबड़तोड़ बोली लगाई और उनका हिस्सा तीन दिन में 29 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। इसका 3,042 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खुला था।

ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 405 रुपये यानी 81 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। अधिकतर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका शेयर सस्ते वैल्यूएशन पर मिल रहा है तो इसमें निवेश का मौका चूकना नहीं चाहिए।

Tata Tech IPO 3nd Day Subscription: कैटेगरीवाइज स्थिति


क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB): 203.41 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII): 62.11 गुना

खुदरा निवेशक: 16.50 गुना

एंप्लॉयीज: 3.70 गुना

शेयरहोल्डर्स: 29.20 गुना

टोटल: 69.43 गुना

(सोर्स: बीएसई)

दो दिन में सब्सक्रिप्शन की स्थिति

Tata Tech IPO की डिटेल्स

टाटा टेक का ₹3,042.51 करोड़ के आईपीओ में 24 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 475-500 रुपये का प्राइस बैंड और 30 शेयरों का लॉट फिक्स है। इसका 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 15 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। इश्यू का 10 फीसदी टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स और 0.5 फीसदी हिस्सा टाटा टेक के एंप्लॉयीज के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 30 नवंबर को फाइनल होगा और BSE, NSE पर 5 दिसंबर को एंट्री होगी। इस इश्यू के तहत ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए शेयरहोल्डर्स 6,08,50,278 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे जो कंपनी के कुल पेड-अप शेयर कैपिटल का करीब 15 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।