Tata Tech IPO : ग्रे मार्केट में क्या है अपडेट, आईपीओ के लिए और कितना करना होगा इंतजार

सेबी के नियमों के मुताबिक आईपीओ लाने वाली कंपनियों को इश्यू खुलने के कम से कम पांच वर्किंग डेज पहले प्राइस बैंड का ऐलान करना होता है। प्राइस बैंड कितना होगा, इसे लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स का अपना अनुमान है। टाटा टेक के आईपीओ का प्राइस बैंड 280-285 रुपये की रेंज में हो सकता है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 8:51 PM
टाटा टेक (Tata Tech) के आईपीओ को 27 जून से मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है।

Tata Tech IPO : टाटा टेक (Tata Tech) के आईपीओ को 27 जून से मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, अब तक सब्सक्रिप्शन से जुड़ी तारीखों और प्राइस बैंड का ऐलान नहीं हुआ है। सेबी के नियमों के मुताबिक आईपीओ लाने वाली कंपनियों को इश्यू खुलने के कम से कम पांच वर्किंग डेज पहले प्राइस बैंड का ऐलान करना होता है। प्राइस बैंड कितना होगा, इसे लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स का अपना अनुमान है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक टाटा टेक के आईपीओ का प्राइस बैंड 280-285 रुपये की रेंज में हो सकता है।

कब आएगा आईपीओ

टाटा टेक के आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आम तौर पर कंपनियां प्राइस बैंड तय करने और आईपीओ से जुड़ी बाकी फॉर्मेलिटीज पूरा करने में 30 से 45 दिन का समय लेती हैं। इस हिसाब से टाटा टेक के आईपीओ को लेकर इस महीने कोई अपडेट आने की उम्मीद है। सेबी का ऑब्जर्वेशन लेटर जारी होने की तारीख के एक साल के भीतर तक कंपनियां आईपीओ ला सकती हैं।


ग्रे मार्केट का क्या है हाल

टाटा ग्रुप (Tata Group) 19 साल बाद अपनी किसी कंपनी टाटा टेक (Tata Tech) का आईपीओ लाने वाली है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की मजबूत डिमांड है। वर्तमान में यह शेयर ग्रे मार्केट में 100-105 रुपये के प्रीमियम में ट्रेड कर रहा है।

Tata Tech IPO की डिटेल्स

टाटा टेक का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का होगा यानी इसके तहत नए शेयर नहीं जारी होंगे। इश्यू के जरिए 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी जिसमें से 8.11 करोड़ शेयर टाटा मोटर्स (Tata Motors) बेचेगी। इसके अलावा अल्फा टीसी होल्डिंग्स अपने हिस्से के 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 अपनी होल्डिंग से 48.6 लाख शेयरों को बेचेगी।

टाटा टेक में टाटा मोटर्स की 74.69 फीसदी, अल्फा टीसी की होल्डिंग्स की 7.26 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा मोटर्स को इसके शेयर 7.40 रुपये के औसत भाव, अल्फा टीसी होल्डिंग्स को 25.10 रुपये और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 को 25.10 रुपये के औसत भाव पर इसके शेयर मिले थे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।