Tata Tech IPO का ग्रे मार्केट में धमाल, चेक करें लेटेस्ट GMP और बाकी डिटेल्स

Tata Technologies IPO Opens On Tuesday: शेयर बाजार में इस हफ्ते 5 नई कंपनियां आ रही हैं। इनमें सबसे अधिक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल टाटा टेक्नोलॉजीज का है। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार 22 नवंबर को बोली के लिए खुलेगा। करीब 20 सालों में यह पहला मौका है, जब टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ खुलने वाला है

अपडेटेड Nov 21, 2023 पर 6:27 PM
Tata Tech IPO: इस आईपीओ का का प्राइस बैंड 475-500 रुपये प्रति शेयर है

Tata Technologies IPO Opens On Tuesday: शेयर बाजार में इस हफ्ते 5 नई कंपनियां आ रही हैं। इनमें सबसे अधिक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल टाटा टेक्नोलॉजीज का है। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार 22 नवंबर को बोली के लिए खुलेगा। करीब 20 सालों में यह पहला मौका है, जब टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ खुलने वाला है। यह आईपीओ तीन दिन तक खुला रहेगा और इसमें बोली लगाने की आखिरी तारीख 24 नवंबर यानी इस हफ्ते शुक्रवार तक है।

Tata Technologies IPO: प्राइस बैंड

इस आईपीओ का का प्राइस बैंड 475-500 रुपये प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 30 शेयरों का है। 500 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी भाव पर कंपनी की वैल्यूएशन 20,283 करोड़ रुपये है।

टाटा टेक्नोलॉजीज IPO: जरूरी तारीखें


टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ 22 नवंबर 2023 को खुलेगा और इसमें 24 नवंबर 2023 तक निवेश किया जा सकेगा। टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO आवंटन की तारीख 27 नवंबर 2023 को होने की संभावना है। वहीं टाटा टेक्नोलॉजीज IPO के लिस्टिंग 29 नवंबर 2023 को होने की उम्मीद है।

टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO: लॉट साइज

टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO में बोली लगाने के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगाना होगा। एक लॉट में कंपनी के 30 शेयर शामिल होंगे। इसलिए एक रिटेल निवेशक को इस आईपीओ के आवेदन के लिए कम से कम 15,000 रुपये (500 x 30 रुपये) की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें- Stock Market: शेयर बाजार में 2 दिन बाद लौटी तेजी, निवेशकों को ₹75,000 करोड़ का फायदा

कंपनी के बारे में

टाटा टेक्नोलॉजीज ने 1994 में अपने कारोबार की शुरुआत की थी यह एक ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विस कंपनी है। यह ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) और उनके टियर 1 सप्लायर्स को टर्नकी और डिजिटल सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी ऑटोमोटिव सेगमेंट में व्यापक ज्ञान का दावा करती है और इसने एयरोस्पेस व हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी सेगमेंट में अपनी का विस्तार किया है। टाटा मोटर्स इसकी प्रमोटर कंपनी है। सितंबर 2023 तक कंपनी में 12,451 कर्मचारी थे।

वित्तीय सेहत

कंपनी ने कंसॉलिडेटेड आधार पर वित्त वर्ष 2021, वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2023 में क्रमशः 2,381 करोड़ रुपये, 3,530 करोड़ रुपये और 4,414 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया था। वहीं इसका शुद्ध मुनाफा इस दौरान 239 करोड़ रुपये, 427 करोड़ रुपये और 624 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 से 2023 के दौरान टाटा टेक की ग्रोथ, इसकी बाकी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में धीमी रही है। हालांकि पिछले 3 सालों में इसमें सुधार देखा गया है।

मौजूदा IPO में सबसे अधिक GMP

विश्लेषकों ने नाम न छापने की शर्त पर moneycontrol.com को बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में 850 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। यह इसके रुपये प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 70 प्रतिशत अधिक है। वहीं गांधार ऑयल रिफाइनरी, फ्लेयर राइटिंग और IREDA के शेयर करीब 21-30 प्रतिशत के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। जबकि फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 8 प्रतिशत प्रीमियम पर था।

हालांकि स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस रॉय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा ने 'सब्सक्राइब' की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा, 'ग्लोबल इकोनॉमी में धीरे-धीरे सुधार, मैन्युफैक्चरिंग पर कंपनियों का बढ़ता खर्चा और चीन+1 रणनीति के कारण मैन्युफैक्चरिंग के भारत की ओर शिफ्ट होने के साथ हम टाटा टेक्नोलॉजीज के वित्तीय प्रदर्शन में मजबूती की उम्मीद कर रहे हैं। 500 रुपये (ऊपरी मूल्य बैंड) के IPO प्राइस पर, कंपनी का वैल्यूएशन इसका TTM P/E का 28.3 गुना है। हम इस आईपीओ पर सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।"

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।