Tata Tech IPO: टाटा टेक का 22 नवंबर को खुलेगा आईपीओ, जानें कितने का मिलेगा एक शेयर और बाकी डिटेल्स

Tata Tech IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 22 नवंबर को खुलने वाला है। निवेशक इस IPO का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। करीब दो दशकों बाद यह पहला मौका है, जब टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ आया है। टाटा ग्रुप का आखिरी आईपीओ 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का था। टाटा टेक का आईपीओ 24 नवंबर को बंद हो जाएगा

अपडेटेड Nov 15, 2023 पर 9:14 PM
Story continues below Advertisement
Tata Technologies IPO: कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है

Tata Tech IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 22 नवंबर को खुलने वाला है। निवेशक इस IPO का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। करीब दो दशकों बाद यह पहला मौका है, जब टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ आया है। टाटा ग्रुप का आखिरी आईपीओ 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का था। टाटा टेक का आईपीओ 24 नवंबर को बंद हो जाएगा। प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज (ProfitMart Securities) के रिसर्च डायरेक्टर, अविनाश गोरक्षकर के मुताबिक, टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 550 से 650 रुपये प्रति शेयर के बीच होने की उम्मीद है।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। कुल 6.08 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा, जो इसकी कुल इक्विटी कैपिटल का करीब 15 फीसदी है। ऑफर-फॉर-सेल के तहत, कंपनी की प्रमोटर टाटा मोटर्स की ओर से 4.63 करोड़ इक्विटी शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड की ओर से 9.72 करोड़ शेयर और और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड I की ओर से 4.86 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

सार्वजनिक पेशकश पूरी तरह से 6.08 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश है, जो भुगतान की गई पूंजी का 15 प्रतिशत है। ओएफएस में समूह की कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा 4.63 करोड़ इक्विटी शेयरों तक की बिक्री, अल्फा टीसी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड द्वारा 9.72 करोड़ शेयरों तक और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड I द्वारा 4.86 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।


यह भी पढ़ें- Stock Markets: क्या शेयर बाजार में आने वाली है बड़ी Bull रैली? इन वजहों से जगी उम्मीद

चूंकि यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। ऐसे में टाटा टेक्नोलॉजीज को इस इश्यू से कोई पैसा नहीं मिलेगा। इसकी जगह सारी पैसा शेयर बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगा।

जब टाटा टेक ने इस साल की शुरुआत में IPO के लिए आवेदन किया था, उस वक्त कंपनी का इरादा कुल 9.57 करोड़ शेयरों को बेचने का था। यह इसकी कुल इक्विटी कैपिटल का 23.6 प्रतिशत है। हालांकि इस बीच अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG की अगुआई में कुछ निवेशकों को टाटा टेक की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। इसमें कंपनी की वैल्यूएशन 16,300 करोड़ रुपये लगाई गई थी।

टाटा टेक की रेवेन्यू ग्रोथ और प्रॉफिट दोनों वित्त वर्ष 2023 में धीमी रही थी। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 25 प्रतिशत बढ़कर 4,418 करोड़ रुपये रहा था। जबकि इसका मुनाफा 63 प्रतिशत बढ़कर 708 करोड़ रुपये रहा था।

Tata Tech का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

मनीकंट्रोल ने पिछले महीने एक रिपोर्ट में बताया कि था टाटा टेक नवंबर में अपने शेयरों को सूचीबद्ध करा सकती है। इसके बाद से अनलिस्टेड मार्केट में इसके शेयरों की कीमत बढ़ी है। Unlisted Arena के को-फाउंडर, मनन दोशी ने कहा, "अनलिस्टेड मार्केट में टाटा टेक के शेयर साल 2020 में 90-100 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो अक्टूबर में बढ़कर करीब 900 रुपये हो गए थे।" दोषी ने कहा कि अनलिस्टेड मार्केट में अब यह लॉक हो गया है और ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।