Get App

TBO Tek IPO: जल्द खुलेगा ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म का आईपीओ, जारी होंगे 400 करोड़ रुपये के नए शेयर

TBO Tek IPO: यह आईपीओ 8 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। पब्लिक इश्यू में कंपनी 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा, प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 1,25,08,797 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 30, 2024 पर 9:07 PM
TBO Tek IPO: जल्द खुलेगा ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म का आईपीओ, जारी होंगे 400 करोड़ रुपये के नए शेयर
टीबीओ टेक का आईपीओ 8 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

TBO Tek IPO: ऑनलाइन ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म टीबीओ टेक का आईपीओ 8 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इंडेजीन के बाद मई में खुलने वाला यह दूसरा आईपीओ होगा। निवेशकों के पास इसमें 10 मई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा इस हफ्ते के अंत तक कर सकती है। एंकर निवेशकों के लिए यह पब्लिक इश्यू 7 मई को खुलेगा। आईपीओ के तहत 13 मई तक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। इक्विटी शेयर 14 मई तक निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

TBO Tek IPO से जुड़ी डिटेल

पब्लिक इश्यू में कंपनी 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा, प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 1,25,08,797 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। प्रमोटर गौरव भटनागर, मनीष ढींगरा और एलएपी ट्रैवल ओएफएस के माध्यम से 52.12 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे, जबकि निवेशक टीबीओ कोरिया और ऑगस्टा टीबीओ 72.96 लाख शेयर बेचेंगे।

ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म में प्रमोटरों की 51.26 फीसदी हिस्सेदारी है और 46.43 फीसदी शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं। इसके अलावा, नॉन-प्रमोटर नॉन-पब्लिक शेयरहोल्डर TBO ESOP ट्रस्ट के पास 2.31 फीसदी शेयरहोल्डिंग है। ऑगस्टा टीबीओ 19.53 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा पब्लिक शेयरहोल्डर है। इसके बाद प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के पास 15 फीसदी हिस्सेदारी और टीबीओ कोरिया के पास 11.06 फीसदी शेयर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें