ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी TBO Tek के आईपीओ को मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 13 मई को होने की उम्मीद है। इसके अलावा शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 15 मई है। जिन शेयरधारकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में 14 मई को शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं रिफंड की प्रक्रिया इसी दिन शुरू हो जाएगी। ग्रे मार्केट की बात करें तो यह इश्यू आज 455 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1375 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 50 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा।
TBO Tek IPO share allotment: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट
अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है तो इसके रजिस्ट्रार, केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा NSE और BSE की वेबसाइट के माध्यम से भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है।
TBO Tek IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
टीबीओ टेक का आईपीओ 8 मई से 10 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान यह 86.69 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस आईपीओ के तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 125.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 50.60 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 25.72 गुना भरा है।
TBO Tek के IPO से जुड़ी डिटेल्स
TBO Tek का इरादा इस आईपीओ से करीब 1,550.81 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने 7 मई को एंकर निवेशकों से 696.51 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 875-920 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 16 शेयर रखा गया था।
कैसी है TBO Tek की वित्तीय स्थिति
TBO Tek का मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में सालाना आधार पर 340 प्रतिशत बढ़कर 148.5 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 120.3 प्रतिशत बढ़कर 1,064.6 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-दिसंबर 2023 अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28.2 प्रतिशत बढ़कर 154.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रेवेन्यू 30.7 प्रतिशत बढ़कर 1,023.8 करोड़ रुपये हो गया।