Get App

TBO Tek IPO Share allotment: 13 मई को शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

TBO Tek IPO share allotment status: TBO Tek का इरादा इस आईपीओ से करीब 1,550.81 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने 7 मई को एंकर निवेशकों से 696.51 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 875-920 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 16 शेयर रखा गया था

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड May 13, 2024 पर 4:03 PM
TBO Tek IPO Share allotment: 13 मई को शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस
ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी TBO Tek के आईपीओ को मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी TBO Tek के आईपीओ को मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 13 मई को होने की उम्मीद है। इसके अलावा शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 15 मई है। जिन शेयरधारकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में 14 मई को शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं रिफंड की प्रक्रिया इसी दिन शुरू हो जाएगी। ग्रे मार्केट की बात करें तो यह इश्यू आज 455 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1375 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 50 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा।

TBO Tek IPO share allotment: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है तो इसके रजिस्ट्रार, केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा NSE और BSE की वेबसाइट के माध्यम से भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है।

  • सबसे पहले बीएसई की वेबसाइट के इस लिंक को खोलें-https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें