Tipco Engineering IPO: 23 मार्च को खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड, इश्यू साइज सहित जानिए कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

Tipco Engineering IPO: हरियाणा बेस्ड यह कंपनी अपने आईपीओ के जरिए कुल ₹60.5 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹84 से ₹89 प्रति शेयर तय किया गया है। टिपको इंजीनियरिंग पेंट, कोटिंग्स, केमिकल्स, प्रिंटिंग, पैकेजिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई उद्योगों के लिए मशीनरी सप्लाई करती है

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 9:18 AM
इस आईपीओ में 23 मार्च से लेकर 25 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है

Tipco Engineering India IPO: इंडस्ट्रियल मशीनरी कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी टिपको इंजीनियरिंग इंडिया अपना आईपीओ लेकर बाजार में उतर रही है। करीब ₹60 करोड़ से अधिक का यह आईपीओ 23 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। अगले हफ्ते SME सेगमेंट में लॉन्च होने वाला यह फिलहाल एकमात्र आईपीओ है। जानिए इस आईपीओ की सभी जरूरी डिटेल्स।

IPO से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स

  • एंकर बुक: 20 मार्च
  • आईपीओ ओपनिंग: 23 मार्च
  • आईपीओ क्लोजिंग: 25 मार्च
  • अलॉटमेंट फाइनल: 27 मार्च
  • शेयर लिस्टिंग: 1 अप्रैल को BSE SME प्लेटफॉर्म पर

टिपको इंजीनियरिंग आईपीओ की डिटेल्स


हरियाणा बेस्ड यह कंपनी आईपीओ के जरिए कुल ₹60.5 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹84 से ₹89 प्रति शेयर तय किया गया है। कुल 68.03 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 54.48 लाख फ्रेश शेयर होंगे और 13.55 लाख शेयर प्रमोटर रितेश शर्मा द्वारा 'ऑफर फॉर सेल' के तहत बेचे जाएंगे। इस आईपीओ का प्रबंधन मर्चेंट बैंकर 'स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स' द्वारा किया जा रहा है।

जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज चुकाने और बिजनेस बढ़ाने में करेगी। करीब ₹30 करोड़ का इस्तेमाल पुराने कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। दिसंबर 2025 तक कंपनी पर ₹30.27 करोड़ का कर्ज था, जिसका मतलब है कि आईपीओ के बाद कंपनी कर्ज मुक्त हो सकती है। वहीं ₹7.66 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए यूज की जाएगी।

कंपनी का बिजनेस और वित्तीय सेहत

टिपको इंजीनियरिंग पेंट, कोटिंग्स, केमिकल्स, प्रिंटिंग, पैकेजिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई उद्योगों के लिए मशीनरी सप्लाई करती है। दिसंबर 2025 तक के 9 महीनों में कंपनी ने ₹85.9 करोड़ के रेवेन्यू पर ₹13.2 करोड़ का मुनाफा कमाया है। मार्च 2025 में समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 84.8% बढ़कर ₹15.6 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू 31.5% बढ़कर ₹133.1 करोड़ पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।