Tipco Engineering's IPO: इंडस्ट्रियल मशीनरी सेक्टर की कंपनी टिपको इंजीनियरिंग (Tipco Engineering) का आईपीओ आज यानी 23 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए बाजार से लगभग ₹61 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। आइए आपको बताते हैं इस आईपीओ से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।
IPO की महत्वपूर्ण डिटेल्स
निवेशकों के लिए लॉट साइज और कोटा
SME आईपीओ होने के कारण इसमें निवेश की रकम थोड़ी ज्यादा है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 3,200 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा। ऊपरी प्राइस बैंड (₹89) के हिसाब से इसमें ₹2.84 लाख का न्यूनतम निवेश करना होगा। कुल इश्यू में से QIB के लिए 42.29%, NII के लिए 12.84% और रिटेल निवेशकों के लिए 29.87% हिस्सा आरक्षित रखा गया है।
हरियाणा के सोनीपत में स्थित दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के साथ टिपको इंजीनियरिंग इंडस्ट्रियल मशीनरी सेगमेंट में एक बड़ा नाम है। प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की बात करें तो कंपनी पेंट्स, कोटिंग्स, केमिकल्स, प्रिंटिंग, पैकेजिंग और कंस्ट्रक्शन जैसे उद्योगों के लिए 'बीड मिल्स', 'डिस्पर्सर्स' और 'होमोनाइजर' जैसी मशीनें बनाती है। यह इंक, एडहेसिव्स और एग्रो-केमिकल प्लांट्स लगाने के लिए पूरे प्रोजेक्ट का मैनेजमेंट भी करती है। कंपनी ISO 9001:2015 और ISO 45001:2018 प्रमाणित है, जो इसकी गुणवत्ता को दर्शाता है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति पिछले कुछ समय में स्थिर और बढ़ती हुई दिखी है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में कंपनी ने ₹133.37 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है। इसी अवधि के दौरान कंपनी को ₹15.61 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। यानी कंपनी के हालिया नतीजे बढ़िया रहे है।
फिलहाल टिपको इंजीनियरिंग का GMP 0% पर चल रहा है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में शेयर अपने इश्यू प्राइस पर ही ट्रेड कर रहा है। यानी लेटेस्ट GMP, लिस्टिंग पर किसी बड़े मुनाफे की उम्मीद कम होने का संकेत देता है। जो निवेशक केवल लिस्टिंग गेन के लिए बोली लगाने की सोच रहे है उनके लिए थोड़ा झटका है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स को देखते हुए निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।