Tracxn Technologies IPO : लॉस और इनवेस्टर्स के एक्जिट पर सतर्क एनालिस्ट, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

भले ही कंपनी ने पिछले तीन वित्त वर्ष के दौरान बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है, लेकिन ऑपरेशन अभी तक घाटे में चल रहा है। इसीलिए, एनॉलिस्ट इसमें निवेश पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 10:40 AM
Tracxn ने वित्त वर्ष 19-21 के दौरान निगेटिव ऑपरेटिंग कैश फ्लो दर्ज किया है। हालांकि, वित्त वर्ष 22 में यह पॉजिटिव (0.6 करोड़ रुपये) रहा है

Tracxn Technologies IPO : बेंगलुरू बेस्ड डाटा प्रोवाइडर ट्रैक्सन टेक्नोलॉजिस का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 10 अक्टूबर को खुल गया। 309 करोड़ रुपये का यह IPO 12 अक्टूबर तक खुला रहेगा। भले ही कंपनी ने पिछले तीन वित्त वर्ष के दौरान बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है, लेकिन ऑपरेशन अभी तक घाटे में चल रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए? हालांकि, एनॉलिस्ट इसमें निवेश पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

क्यों मुश्किल है मूल्यांकन?

Tracxn ने वित्त वर्ष 19-21 के दौरान निगेटिव ऑपरेटिंग कैश फ्लो दर्ज किया है। हालांकि, वित्त वर्ष 22 में यह पॉजिटिव (0.6 करोड़ रुपये) रहा है। चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, उससे भी ज्यादा अहम बात यह है कि यह अपनी तरह की अलग कंपनी है यानी उसकी कोई पीयर कंपनी नहीं है, जिससे उसका मूल्यांकन किया जा सके।


क्या कॉस्ट घटा पाएगी कंपनी

चॉइस ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स ने कहा, “ऊपरी प्राइस बैंड पर ट्रैक्सन 12.3 गुनी एंटरप्राइज वैल्यूएशन/ सेल्स मल्टीपल की डिमांड कर रही है, जो घाटे वाली कंपनी के लिए ज्यादा लगती है। हम कंपनी के इम्प्लॉई कॉस्ट में कमी के प्रयासों पर सतर्कता के साथ आशावादी हैं।”

Electronics Mart IPO: इस साल दूसरा सबसे अधिक सब्सक्राइब होने वाला इश्यू, निवेशकों ने क्यों की ताबड़-तोड़ खरीदारी?

एनॉलिस्ट की है यह सलाह

चॉइस ब्रोकिंग के एनॉलिस्ट्स ने प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स के आंशिक/ पूर्ण रूप से एक्जिट करने पर इसके लॉन्ग टर्म आउटलुक पर चिंताएं जाहिर की हैं। एनालिस्ट्स ने इश्यू के लिए ‘एवॉयड’ रेटिंग दी है।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि आईपीओ के तहत कंपनी कोई नए शेयर नहीं जारी करेगी, बल्कि उसके प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर अपने हिस्से के शेयरों को लोगों के सामने बिक्री के लिए रखेंगे। ऐसे में आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम भी कंपनी के खाते में न जाकर, उसके प्रमोटरों और शेयरधारकों के पास जाएगी।

कौन बेचेगा कितनी हिस्सेदारी

कंपनी ने बताया कि OFS के तरह प्रमोटर नेहा सिंह और अभिषेक गोयल 76.62-76.62 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के फाउंडर्स- सचिन बंसल और बिन्नी बंसल के पास मौजूद 12.63-12.63 लाख शेयरों की बिक्री भी की जाएगी।

इस आईपीओ के जरिये Delhivery के फाउंडर साहिल बरुआ (Sahil Barua) 2.07 लाख शेयर, Freshworks के गिरीश माथ्रुबूथम 2.96 लाख शेयर और Sequoia Capital India 21.81 लाख इक्विटी शेयर बेचेगी।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।