Udayshivakumar Infra IPO: कर्नाटक की सड़क बनाने वाली कंपनी उदयशिवकुमार इंफ्रा के शेयरों की लिस्टिंग आज 3 अप्रैल को होने जा रही है। इस आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। निवेश के अंतिम दिन तक यह इश्यू 30.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के सभी कैटेगरी में निवेशकों ने ने जमकर दांव लगाया। एक्सपर्ट्स अब इस आईपीओ की लिस्टिंग को लेकर भी बुलिश नज़र आ रहे हैं। यह नए वित्त वर्ष में 2023-24 में शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली पहली कंपनी है। 66 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 33-35 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया था।
