Uma Exports IPO: एग्रीकल्चर कमोडिटीज का एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी उमा एक्सपोर्ट्स (Uma Exports) का इश्यू 28 मार्च को खुला और 30 मार्च को बंद हुआ। कंपनी का इश्यू आखिरी दिन तक 7.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। Uma Exports इस फंड का इस्तेमाल अपनी कामकाजी जरूरतों को पूरा करने के लिए की है। इस कंपनी की शुरुआत 1988 में में हुई थी। Uma Exports कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और म्यांमार में दाल और मसालों का निर्यात करते हैं। कंपनी ने अपना कारोबार मलेशिया, UAE, श्रीलंका और बांग्लादेश में बढ़ाया है।
सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या है?
Uma Exports के 0.92 करोड़ शेयर के बदले 7.08 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगी है। कंपनी का इश्यू 7.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 10.11 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन 2.81 गुना हुआ है। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 2.22 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।
Uma Exports के शेयरों की ट्रेडिंग ग्रे मार्केट में अभी शुरू नहीं हुई है। इसलिए ग्रे मार्केट में बीडिंग के लिए यह इश्यू उपलब्ध नहीं है।
Uma Exports ने 60 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 4 अप्रैल को है। इनवेस्टर्स BSE की वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार की वेबसाइट से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।