Unicommerce IPO Share allotment: फाइनल हो गया शेयरों का अलॉटमेंट, ऑनलाइन स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

Unicommerce IPO: ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का क्रेज बना हुआ है। लिस्टिंग से पहले यह आईपीओ आज 10 अगस्त को 60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 168 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 4:41 PM
यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशन्स के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला।

Unicommerce IPO Share allotment: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशन्स के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। इस आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट स्टेटस की घोषणा कर दी गई है। वहीं, लिस्टिंग की संभावित तारीख 13 अगस्त 2024 है। 6 अगस्त को कंपनी का पब्लिक इश्यू खुला था, जिसका इश्यू साइज 276.57 करोड़ रुपये है। अंतिम दिन तक इस आईपीओ को 168.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके लिए प्राइस बैंड 102-108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ में दांव लगाने वाले आवेदक अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को BSE वेबसाइट या आधिकारिक रजिस्ट्रार लिंक इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर जाना होगा।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx वेबसाइट पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में इक्विटी और इश्यू नाम में Unicommerce eSolutions सेलेक्ट करें। एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।
  • अब चेक बॉक्स (मैं रोबोट नहीं हूं) और सर्च बटन पर क्लिक करें।


IPO रजिस्ट्रार के पोर्टल पर

  • सबसे पहले https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html वेबसाइट पर जाएं।
  • कंपनी का नाम Unicommerce eSolutions सेलेक्ट करें।
  • एप्लीकेशन नंबर/CAF नंबर, बेनिफिशियरी आईडी या पैन नंबर सेलेक्ट करें और उसके अनुसार दर्ज करें।
  • कैप्चा दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।

Unicommerce IPO GMP: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

ग्रे मार्केट में Unicommerce eSolutions के आईपीओ का क्रेज बना हुआ है। लिस्टिंग से पहले यह आईपीओ आज 10 अगस्त को 60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 168 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 55 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा।

Unicommerce की 2012 में हुई थी शुरुआत

गुरुग्राम स्थित यह यूनीकॉमर्स 2012 में स्थापित हुई और 2015 में स्नैपडील ने इसका अधिग्रहण कर लिया। कंपनी अपने SaaS-बेस्ड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के कंप्रिहेंसिव सूट के माध्यम से D2C ब्रांडों, रिटेल कंपनियों और अन्य ऑनलाइन सेलर्स के लिए ई-कॉमर्स ऑपरेशन के एंड-टू-एंड मैनेजमेंट करती है। यूनिकॉमर्स के रेवेन्यू में एंटरप्राइज क्लाइंट का बड़ा हिस्सा है। वित्त वर्ष 24 में इसके राजस्व का 87.76 फीसदी एंटरप्राइज क्लाइंट से आया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।