Upcoming IPO : इस हफ्ते भी मिलेगा किस्मत आजमाने का मौका, दस्तक देंगे 4 कंपनियों के आईपीओ

Upcoming IPO This Week : इस हफ्ते कुल 4 आईपीओ आने वाले हैं, जिनमें मेनबोर्ड के साथ ही SME सेगमेंट के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। इस लिस्ट में RR Kabel, SAMHI Hotels, Zaggle Prepaid Ocean Services और Chavda Infra (SME) जैसी कंपनियां शामिल हैं

अपडेटेड Sep 10, 2023 पर 2:32 PM
Upcoming IPO : निवेशकों को इस हफ्ते भी आईपीओ में निवेश के जरिए अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिलने वाला है।

Upcoming IPO : पिछले कुछ महीनों में लगातार कई आईपीओ ने निवेशकों को कमाई का मौका दिया है। मेनबोर्ड के साथ ही SME सेगमेंट के इन आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। निवेशकों को इस हफ्ते भी आईपीओ में निवेश के जरिए अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिलने वाला है। इस हफ्ते कुल 4 आईपीओ आने वाले हैं, जिनमें मेनबोर्ड के साथ ही SME सेगमेंट के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। इस लिस्ट में RR Kabel, SAMHI Hotels, Zaggle Prepaid Ocean Services और Chavda Infra (SME) जैसी कंपनियां शामिल हैं।

मेनबोर्ड सेगमेंट

RR Kabel IPO


इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल (RR Kabel) का आईपीओ 13 सितंबर को खुलेगा और 15 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 983-1035 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से यह आईपीओ करीब 1964 करोड़ रुपये का है।

एंकर निवेशकों के लिए यह 12 सितंबर को खुलेगा। शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी। आईपीओ में 14 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज के लिए 98 रुपये प्रति शेयर डिस्काउंट है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

SAMHI Hotels IPO

SAMHI Hotels का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14 सितंबर को खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 18 सितंबर तक निवेश का मौका है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इश्यू साइज करीब 1400 करोड़ रुपये होने की संभावना है। इस ऑफर के तहत 1200 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, तीन शेयरधारकों द्वारा 1.35 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

फ्रेश इश्यू साइज को पहले के 1000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, OFS साइज भी 90 लाख शेयरों से बढ़ाकर 1.35 करोड़ शेयर कर दिया गया है। इक्विटी इंटरनेशनल फंड वी के स्वामित्व वाली सिंगापुर स्थित ब्लू चंद्रा पीटीई लिमिटेड ओएफएस में 84.28 लाख इक्विटी शेयर बेचेगी। वहीं, गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स (एशिया) 49.31 लाख शेयर और जीटीआई कैपिटल अल्फा 1.4 लाख शेयर ओएफएस के जरिए में बेचेगी।

Zaggle Prepaid Ocean Services IPO

FinTech-SaaS कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज (Zaggle Prepaid Ocean Services) का पब्लिक इश्यू 14 सितंबर को खुलेगा। इस इश्यू से लगभग 563 करोड़ रुपये जुटाने की कंपनी की योजना है। इस आईपीओ में कंपनी द्वारा 392 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू भी शामिल है। यदि ऑफर प्राइस 164 रुपये प्रति शेयर माना जाये, तो कुल इश्यू का साइज 563.38 करोड़ रुपये (फ्रेश इश्यू 392 करोड़ रुपये + ओएफएस 171.38 करोड़ रुपये) हो सकता है। बता दें कि इस प्राइस पर कंपनी ने अगस्त, 2023 में प्री-आईपीओ प्लेसमेंट किया था।

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट और सर्विस प्रोवाइडर ने 164 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 98 करोड़ रुपये के कुल मूल्य पर 59.75 लाख इक्विटी शेयरों का अगस्त 2023 में प्री-आईपीओ प्लेसमेंट किया था। कंपनी में आशीष रमेशचंद्र कचोलिया और बंगाल फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट सबसे बड़े निवेशक रहे हैं। इन्होंने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिये 1.86 प्रतिशत शेयर खरीदे। इसके मुताबिक फ्रेश इश्यू का साइज 98 करोड़ रुपये घटाकर 392 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

SME IPO

Chavda Infra IPO

गुजरात स्थित चावड़ा इंफ्रा का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 60-65 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 43.26 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू के तहत 66.56 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। यह ऑफर 14 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी गुजरात में रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में कंस्ट्रक्शन और इससे जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है।

इश्यू से होने वाली आय में से 27 करोड़ रुपये का इस्तेमाल फर्म द्वारा वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए और इश्यू खर्चों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा। कंपनी ने मार्केट मेकर के लिए 3.36 लाख इक्विटी शेयर आरक्षित किए हैं और शेष 63.2 लाख इक्विटी शेयर हिस्सा नेट इश्यू है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।