ट्रैवल एग्रीगेटर Ixigo की पेरेंट फर्म LE ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी और स्टेनलेस स्टील वायर कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज अपना आईपीओ लाने जा रही है। दोनों ही कंपनियों के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, ओयो ऑपरेटर ओरावेल स्टेज़ और रघुवीर एक्जिम ने आईपीओ की योजना टाल दी है और अपने ड्राफ्ट पेपर वापस ले लिए हैं। सेबी ने 14 मई को LE ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी और 17 मई को बंसल वायर इंडस्ट्रीज को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ लाने से पहले ऑब्जर्वेशन लेटर हासिल करना जरूरी होता है।
