Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार! SEBI ने एक साथ 13 कंपनियों के आईपीओ को दी मंजूरी, नोट कर लें नाम
Upcoming IPO: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इस हफ्ते कुल 13 कंपनियों के आईपीओ आवेदन को मंजूरी दी है। इन कंपनियों में पर्पल स्टाइल लैब्स (Purple Style Labs), वीवीजी इंडिया (BVG India), सिफी इनफिनिट स्पेसेज (Sify Infinit Spaces) और सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies) जैसे नाम शामिल हैं
Upcoming IPO: UKB इलेक्ट्रॉनिक्स ने करीब ₹800 करोड़ का आईपीओ लाने की योजनाएं बनाई है
Upcoming IPO: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इस हफ्ते कुल 13 कंपनियों के आईपीओ आवेदन को मंजूरी दी है। इन कंपनियों में पर्पल स्टाइल लैब्स (Purple Style Labs), वीवीजी इंडिया (BVG India), सिफी इनफिनिट स्पेसेज (Sify Infinit Spaces) और सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies) जैसे नाम शामिल हैं।
इसके अलावा Transline Technologies, UKB Electronics, Medicap Healthcare, Oswal Cables, Pride Hotels, Sai Parenteral’s और Commtel Networks के आईपीओ को भी सेबी की हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं, Jay Jagdamba और Hella Infra Market ने गोपनीय रूट का इस्तेमाल करके अपने आवेदन जमा कराए थे और इन्हें भी सेबी से मंजूरी मिल गई है।
सेबी की मंजूरी मिलने का मतलब यह है कि ये कंपनियां अब अगले एक साल के भीतर अपना आईपीओ ला सकती हैं। जो कंपनियां गोपनीय मार्ग से सेबी के पास गई थीं, उन्हें 18 महीने की अवधि मिलती है, जिसके भीतर उन्हें अपडेटेड DRHP दाखिल कर रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के साथ आईपीओ लॉन्च करना होता है।
सेबी ने Pride Hotels के आवेदन को 16 जनवरी, Oswal Cables को 19 जनवरी और Sai Parenteral’s के आवेदन को 21 जनवरी को मंजूरी दी। वहीं 22 जनवरी को Transline Technologies, CMR Green Technologies और Commtel Networks को मंजूरी मिली। 23 जनवरी को Jay Jagdamba, UKB Electronics, Medicap Healthcare, Purple Style Labs, BVG India, Sify Infinit Spaces और Hella Infra Market के ड्राफ्ट पेपर को मंजूरी दी गई।
प्रमुख कंपनियों के IPO प्लान
Purple Style Labs, लग्जरी फैशन प्लेटफॉर्म Pernia’s Pop-Up Shop की पेरेंट कंपनी है। यह कंपनी करीब ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी में है और इसका आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू का होगा।
प्राइवेट इक्विटी फर्म 3i Group के निवेश वाली कंपनी BVG India ने दोबारा आईपीओ के लिए आवेदन दाखिल किया था। कंपनी ₹300 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक लगभग 2.85 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
CMR Green Technologies का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहने वाला है। इसमें 4.28 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे और कोई फ्रेश इश्यू नहीं होगा। यह कंपनी नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लिंग में एक्टिव है।
डेटा सेंटर सेक्टर की बड़ी कंपनी Sify Infinit Spaces का आईपीओ आकार के लिहाज से सबसे बड़ा हो सकता है। Kotak Mahindra Group के निवेश वाली यह कंपनी करीब 3,700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है, जिसमें ₹2,500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,200 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है।
दूसरी कंपनियों की योजनाएं
UKB इलेक्ट्रॉनिक्स ने करीब ₹800 करोड़ का आईपीओ लाने की योजनाएं बनाई है। इसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल होंगे। Medicap Healthcare पूरी तरह फ्रेश इश्यू के जरिए ₹240 करोड़ जुटाना चाहती है। Oswal Cables करीब ₹300 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 2.22 करोड़ शेयरों का OFS लाने की तैयारी में है।
Pride Hotels के आईपीओ का आकार करीब ₹1,000 करोड़ बताया जा रहा है, जबकि Commtel Networks लगभग ₹900 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें OFS का हिस्सा बड़ा होगा।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।